Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

भाजपा विधायक के बिगड़े बोल, कहा- लड़कियां ब्वॉयफ्रेंड बनाना छोड़ दें

अपने देश में विवादित बयान देने वालों की कोई कमी नहीं है. एक विवाद थमता नहीं कि दूसरा पैदा हो जाता है. लगता है जैसे विवादित और अमर्यादित बयानों की ये सीरिज टूटेगी ही नहीं. भारतीय जनता पार्टी में भी कुछ मंत्रियों व नेताओं ने तो जैसे अमर्यादित और विवादित बयान देने का पेटेंट अपने नाम करवा लिया है.

बीजेपी विधायक का विवादित बयान

अपनी बेबाक बयानबाजी और दंबगई के लिये सुर्खियों में रहने वाले मप्र के भारतीय जनता पार्टी के विधायक पन्नालाल शाक्य ने एक ऐसा बयान दिया है जिसपर विवाद खड़ा हो सकता है. गुना स्थित एक पीजी कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम के दौरान  महिला सुरक्षा के बात करते हुए पन्नालाल ने कहा कि महिला दिवस पर टिप्पणी करते हुए कहा कि अत्याचार रोकने हैं तो लड़कियों को बॉयफ्रेंड बनाने बंद कर देने चाहिए. उन्होंने लड़कियों को नसीहत देते हुए कहा कि स्मार्टफोन का दुरुपयोग न करते हुए इसका सदुपयोग करें.

महिला दिवस पर  बोल रहे थे विधायक

गुना में कार्यक्रम के दौरान शासकीय पीजी कॉलेज में छात्रों को स्मार्टफोन वितरित किए जाने थे. लगभग 2 हजार छात्रों को योजना का लाभ दिया जाना था. पन्नालाल शाक्य महिला दिवस पर टिप्पणी करते हुए कहा कि भारतीय परंपरा में साल में 4 बार नवरात्रि के रूप में महिला दिवस मनाया जाता है. एक दिन महिला दिवस मनाना भारतीय परंपरा नहीं है.

लड़कियों को बॉयफ्रेंड बनाने बंद कर देने चाहिए

इसी क्रम में शाक्य ने कहा कि हमें पाश्चात्य संस्कृति से दूर रहना चाहिए. लड़कियों पर इसलिए अत्याचार होते हैं, क्योंकि वह व्बॉयफ्रेंड बनाती हैं. अगर वह ब्यॉयफ्रेंड बनाना छोड़ देंगी तो लड़कियों पर अत्याचार होने बंद हो जाएंगे. शाक्य ने कहा कि ना तो लड़कियों को व्बॉयफ्रेंड बनाना चाहिए और ना ही लड़कों को गर्लफ्रेंड बनानी चाहिए.