Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

2019 लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी को इतना, बाकी राष्ट्रीय दलों को इतना मिला चंदा…

2017-18 में कॉरपोरेट्स ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को अन्य छह राष्ट्रीय दलों से 12 गुना अधिक पैसा दिया है। इलेक्शन वॉचडॉग एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) की एक रिपोर्ट के अनुसार भाजपा को 2017-18 में देश के छह राष्ट्रीय राजनीतिक दलों को दिए गए 20,000 रुपये से ऊपर के सभी चंदे का 93% प्राप्त हुआ है। बीजेपी द्वारा घोषित कुल दान में से 91.58 फीसदी कॉरपोरेट्स से मिला है।

जबकि बाकी व्यक्तिगत दानकर्ताओं का है। सात राष्ट्रीय दल- भाजपा, कांग्रेस, बहुजन समाज पार्टी (बसपा), राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा), तृणमूल कांग्रेस, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) बीएसपी ने घोषणा की कि उसे 20,000 रुपये से अधिक की राशि नहीं मिली है। वर्तमान कानून राजनीतिक दलों को 20,000 रुपये से अधिक का दान देने वाले सभी लोगों की पहचान घोषित करना जरूरी है।

2017-18 में राजनीतिक दलों को 4201 चंदो से 469.89 करोड़ रुपये मिले। इसमें से भाजपा को 2,977 चंदो से 437.04 करोड़ रुपये मिले। जबकि कांग्रेस को 777 दान से 26.658 करोड़ रुपये मिले, जो 20,000 रुपये से ऊपर के कुल दान का 5.67 प्रतिशत है।

इस अवधि में देश में गुजरात पूर्वोत्तर राज्यों में त्रिपुरा, नागालैंड और मेघालय कर्नाटक में चुनाव हुए। आंकड़ों से यह भी पता चलता है कि 2017 के सितंबर, अक्टूबर, नवंबर और दिसंबर के महीनों में बीजेपी को चंदा मिला है, उस वक्त हिमाचल प्रदेश और गुजरात में विधानसभा चुनावों होने थे। इन छह दलों को राष्ट्रीय राजधानी से 208.56 करोड़ रुपये मिले। जबकि महाराष्ट्र से 71.93 करोड़ रुपये, 2017-18 में गुजरात से 44.02 करोड़ रुपये का दान मिला।

इस अवधि में राष्ट्रीय दलों का कुल दान 119.49 करोड़ रुपये घट गया, जो पिछले वित्त वर्ष (वित्त वर्ष 17) से 20 प्रतिशत कम था। इस अवधि में भाजपा को दान 2016-17 के दौरान 532.27 करोड़ रुपये से घटकर 2017-18 में 437.04 करोड़ रुपये हो गया। कांग्रेस पार्टी का दान 2016-17 के दौरान 41.90 करोड़ रुपये से घटकर 2017-18 के दौरान 26.658 करोड़ रुपये हो गया, जो 36 फीसदी की कमी थी।

कॉरपोरेट और व्यापारिक समूहों ने छह राष्ट्रीय पार्टियों को कुल दान में 422.04 करोड़ रुपये, या 89.82 प्रतिशत सभी दलों को दिए, जबकि 2017-18 के दौरान इन पार्टियों को 2,772 व्यक्तिगत दानकर्ताओं ने 47.12 करोड़ रुपये या 10.03 प्रतिशत दान किए।