Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

भारत में पहली बार जैव ईंधन से विमान भरेगा उड़ान, आज से शुरू हुआ…

आज साइंस ने इतनी तरक्की कर ली है कि हर सुविधा का समान हम तक आसानी से पहुंच चूका है…  दरअसल, आज देश का पहला जैव ईंधन से चलने वाले विमान की टेस्ट फ्लाइट कामयाब हो गई…

आपको बता दें, रविवार को जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर यह विमान उड़ाकर देखा गया। अब दूसरा ट्रायल सोमवार को दस मिनट का होगा। इसके बाद यह विमान सीधे दिल्ली की उड़ान भर लेगा।

आईआईपी के वैज्ञानिकों द्वारा तैयार बायोफ्यूल से देश का पहला विमान सोमवार को उड़ान भरेगा। जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर सोमवार को केंद्र सरकार के अधिकारियों के साथ ही तमाम वैज्ञानिक भी इन ऐतिहासिक लम्हों के साक्षी बनेंगे।

इसके लिए रविवार को टेस्ट फ्लाइट की गई। जौलीग्रांट एयरपोर्ट के निदेशक विनोद शर्मा ने बताया कि स्पाइसजेट के इस विमान को सोमवार को दिल्ली रवाना किया जाएगा।

त्रिवेंद्र सिंह रावत उड़ान को हरी झंडी दिखाएंगे

Image result for मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत

रविवार को टेस्ट फ्लाइट कामयाब हो गई। जैव ईंधन से यह विमान सामान्य ईंधन की तरह ही उड़ा। सोमवार को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत विधिवत उड़ान को हरी झंडी दिखाएंगे। देर शाम तक एयरपोर्ट पर सभी तैयारियों को पूरा कर लिया गया।

विमानन कंपनी स्पाइस जेट के अधिकारियों के अलावा एयरपोर्ट अथॉरिटी के लोग और आईआईपी के वैज्ञानिक मौजूद रहेंगे। जानकारी के अनुसार अमेरिका, नीदरलैंड और आस्ट्रेलिया जैव ईंधन से विमानों की उड़ान कर चुका है।

Image result for जैव ईधन से उड़ानों

इस कड़ी में अब भारत भी शामिल हो जाएगा। उल्लेखनीय है कि यदि जैव ईधन से उड़ानों का सफल परीक्षण हो गया तो इससे हवाई यात्रा का अधिक सस्ता बनाने में मदद मिल सकेगी।