Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

बिग बॉस 10 : लोपा और रोहन से भिड़ी प्रियंका तो मनवीर से उलझे स्वामी

lopa_mudra-7_07_12_2016बिग बॉस 10 में टास्क अब समय के साथ और भी ज्यादा मजेदार होते जा रहे हैं। मगर इसी कारण घरवालों के बीच उलझने और भी ज्यादा बढ़ने लगी हैं। विशेषकर जब से प्रियंका जग्गा घर में लौटी हैं तो ऐसे मामले बढ़ गए हैं। आलम यह है कि हर दिन किसी नए सदस्य से प्रियंका का झगड़ा हो रहा है।

ताजा मामला लोपामुद्रा और प्रियंका जग्गा का है। टैक्सी स्टैंड टास्क में प्रियंका को भी जिम्मेदारी दी गई है। वो नतीजतन घरवालों से पैसा छिनने की कोशिश कर रही हैं। पहले लोपामुद्रा, बाद में रोहन मेहरा और फिर जेसन। हालात ऐसे बन गए कि मनवीर को खुद प्रियंका जग्गा से बोलना पड़ा ‘किसी से पैसे लेने के लिए झगड़ा मत करो।’

बावजूद इसके प्रियंका जग्गा मानने को तैयार ही नहीं दिख रही हैं। जेसन को बिग बॉस ने जब माइक पहनने का कहा तो प्रियंका ने ही जेसन पर जुर्माना लगा दिया। उधर प्रियंका और मनवीर को बात करते देख स्वामी ओम का पारा चढ़ रहा है। वो भी सदस्यों से झगड़ने में लगे हुए नजर आएंगे।

इसके बीच बानी और गौरव चोपड़ा में भी विवाद होता दिखाई दे रहा है। बानी इस बार भी गौरव के रवैये से आहत है जबकि गौरव भी उखड़े-उखड़े से नजर आ रहे हैं। मनु के जाते ही मोनालिसा एकदम से गायब हो गई हैं। न वो कुछ बोल रही हैं और न कुछ कर रही हैं। देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले दिनों में क्या होता है।

रोहन से भी हुआ प्रियंका जग्गा का झगड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published.