Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

बीईओ की डांट से प्रधानाध्यापिका को पड़ा हार्ट अटैक

देव श्रीवास्तव/लखीमपुर-खीरी।

  • एक प्रधानाध्यापिका को डांट लगाना बीईओ के लिए गले की फांस बन गया। बीईओ को अब अधिकारियों को जवाब देते नहीं बन रहा है। बताते हैं कि बच्चों के सामने डांट खाने के बाद शुक्रवार को शिक्षिका को हार्ट अटैक पड़ गया। जिसके बाद उसे जिला अस्पताल ले जाया गया जहां से डॉक्टरों ने उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया है।फिलहाल मामले पर बीएसए साहब कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं।
  • जानकारी के अनुसार बिजुआ ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय खेतीपुरवा में दरक्शा जबीन प्रधानाध्यापक के पद पर तैनात हैं। साथ ही इस स्कूल में प्रीति सिंह और पूर्णिमा पांडे सहायक अध्यापक के पद पर तैनात हैं। बताया जाता है अभी कुछ दिनों पहले एक शिक्षिका अवकाश लेकर चली गई थी। जब वह वापस आई तो उसने खाली पड़े उपस्थिति रजिस्टर में अपने साइन करने चाहे। इस पर प्रधानाध्यापक दरक्शा ने मना किया तो दोनों टीचरों में टकराव हो गया।
  • बताया जाता है कि दोनों टीचर गुरुवार को बीएसए के सामने पेश हुई थीं। बीएसए ने बीईओ संजय राय को जांच के आदेश दिए। शुक्रवार को बीईओ बिजुआ संजय राय स्कूल पहुंचे। यहां सहायक अध्यापिका छुट्टी पर थी। स्कूल में प्रधानाध्यापिका दरक्शा मिलीं जिन्हें बीईओ साहब ने जमकर फटकार लगाते हुए उन्हें खरीखोटी सुनाई।
  • बताते है कि बीईओ के जाने के बाद ही शिक्षिका के सीने में कुछ परेशानी हुई। जिसके बाद उन्हें दिल का दौरा पड़ गया। जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक उनकी हालत बिगड़ती चली गई। आनन फानन में स्कूल में मौजूद स्टाफ उन्हें सीएचसी बिजुआ लेकर आया। जहां से उन्हें लखीमपुर रेफर कर दिया गया। जहां पर उनकी हालत गंभीर बनी हुई हैं।
  • खबर लिखे जाने तक शिक्षिका को डॉक्टर लखनऊ भेजने की तैयारी कर रहे थे। पूरे मामले में बीएसए बुद्धप्रिय सिंह ने बताया कि मामला अभी-अभी संज्ञान में आया है। पूरी जानकारी की एकत्र की जा रही है। अगर किसी की गलती सामने आती है तो उस पर  कार्यवाही की जाएगी।