Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

चमत्कार !! देश पे प्राक्रतिक आपदा आने से पहले मन्दिर का पानी बदल लेता है रंग…

हमारे देश में सभी धर्मो को पूजने की पुती आजादी है. ये बात हमारे संविधान में भी दिया गया है, दरअसल, हमारे देश में माता के कई मंदिर हैं और हर मंदिर का अपना धार्मिक महत्व तथा स्थापना से जुड़ी रोचक कहानी है।

कश्मीर में खीर भवानी माता का मंदिर है, जहां माता की स्थापना रामभक्त हनुमान ने की थी। यह रामाणय काल की बात है। पहले खीर भवानी माता का मंदिर श्रीलंका में था। यहां माता की स्थापना रावण ने की थी।

रावण ने कड़ी साधना कर माता को प्रसन्न किया था और मंदिर बनाया था। हालांकि बाद में रावण के बुरे कार्यों से माता रुठ गई थी।

हनुमान जी ने किया माता को स्थापित 

माता सीता की तलाश में जब हनुमानजी लंका पहुंचे तो माता ने इस राम भक्त से कहा कि वह उन्हें अन्यत्र स्थापित करे। तब हनुमानजी ने माता को कश्मीर के तुलमुल गांव में स्थापित किया था। आज भी यह मंदिर श्रीनगर से 14 किलोमीटर दूर गान्दरबल जिले में स्थित है।

खीर भवानी के रूप में यहां देवी दुर्गा विराजित हैं। स्थानीय लोगों में यह मंदिर महारज्ञा देवी़, राज्ञा देवी मंदिर, रजनी देवी मंदिर और राज्ञा भवानी मंदिर के नाम से भी प्रसिद्ध है। देवी को पारंपरिक रूप से वसंत ऋतु में खीर चढ़ाई जाती है, इसलिए इनका नाम खीर भवानी पड़ा।

मान्यता है कि किसी प्राकृतिक आपदा के आने से पहले मंदिर के कुंड का पानी काला पड़ जाता है। इस तरह स्थानीय लोगों को संकट की सूचना पहले ही मिल जाती है। लोग इसे माता का चमत्कार मानते हैं। हिंदुओं के साथ ही गैर-हिंदुओं की भी यहां भारी आस्था है।