Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

मुठभेड़ में अंतरराज्यीय गिरोह का बदमाश बिरजू पहाड़िया गिरफ्तार, साथी फरार

 

 

 

गाजियाबाद। ट्रोनिका सिटी पुलिस ने मंगलवार देर रात मेन रोड पर मुठभेड़ के बाद अंतरराज्यीय गिरोह से जुड़े बदमाश बिरजू पहाड़िया को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसका साथी इरफ़ान फरार हो गया।

एसपी (ग्रामीण नीरज जादौन ने बताया कि ट्रोनिका सिटी पुलिस मंगलवार की देर रात मेन रोड पर आवास विकास के पास आने-जाने वाले वाहनों की चेकिंग कर रही थी। तभी पुलिस ने एक मोटरसाइकिल पर संदिग्ध अवस्था में आ रहे दो युवकों को रुकने का इशारा किया, लेकिन बदमाश रुके नहीं और पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए वहां से भाग निकले। पुलिस ने पीछा किया और पंचलोक के पास बदमाशों को घेर लिया। पुलिस ने आत्मरक्षा में गोलियां चलाईं। इस दौरान एक बदमाश फरार होने में कामयाब हो गया लेकिन बिरजू पहाड़िया गोली लगने से नीचे गिर गया जिसे पुलिस ने दबोच लिया। पुलिस ने उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने उसके पास से एक तमंचा व मोटरसाइकिल बरामद की है। जादौन ने बताया कि बिरजू पहाड़िया उत्तराखंड व उत्तर प्रदेश में लूट, हत्या डकैती की कई बड़ी वारदातों को अंजाम दे चुका है और जेल जा चुका है।