Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

IND vs AUS: सिडनी में धराशायी हुई विराट की सेना, अकेले लड़ते रह गए रोहित शर्मा

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (एससीजी) पर पहले वनडे मैच में विराट की सेना को करारी शिकस्त मिली है। ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 34 रन से मात दी है।आस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया और निर्धारित 50 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 288 रन बनाए। जिसके जवाब में भारतीय टीम निर्धारित 50 ओवर में 9 विकेट पर 254 रन बनाए।

टीम इंडिया की तरफ से सबसे अधिक रन रोहित शर्मा ने मनाए। 289 रन का लक्ष्‍य लेकर उतरी भारतीय टीम 34 रन से मैच हार गई। इस जीत के साथ ऑस्‍ट्रेलिया ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। टीम इंडिया ने चार रन पर ही तीन विकेट गंवा दिए थे।

हालांकि इसके बाद टीम इंडिया के लिए पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने 51 रन की पारी खेलकर अहम भूमिका निभाई। रोहित और धोनी के बीच चौथे विकेट के लिए 137 रन की साझेदारी हुई। इसी साझेदारी के दम पर भारत ने मैच में वापसी की थी। धोनी जेसन बेहरेनडॉर्फ का शिकार बने। रोहित ने अपने करियर का 22वां वनडे शतक लगाया।

इससे पहले ऑस्ट्रेलिया को बड़े स्कोर तक पहुंचाने में पीटर हैंड्सकॉम्ब (73), उस्मान ख्वाजा (59), शॉन मार्श (54) का अहम योगदान रहा। टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले हैंड्सकॉम्ब ने अपनी पारी में 61 गेंदें खेलीं जिनमें से छह पर चौके और दो पर छक्के मारे. ख्वाजा ने 81 गेंदों की अपनी पारी में छह चौके लगाए। मार्श ने 70 गेंदों का सामना करते हुए चार चौके मारे। मार्कस स्टोइनिस 43 गेंदों पर दो चौके और दो छक्कों की मदद से 47 रन बनाकर नाबाद रहे। ग्लैन मैक्सवेल 11 रन बनाकर नाबाद लौटे।

बता दें कि इस मैच में टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज़ महेंद्र सिंह धोनी ने वनडे क्रिकेट में अपने दस हज़ार रन पूरे कर लिए हैं। वो भारत की तरफ से दस हज़ार रन पूरे करने वाले पांचवें बल्लेबाज़ बन गए हैं। उनसे पहले ये कारनामा क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड, सौरव गांगुली और विराट कोहली कर चुके हैं। धोनी ने ये कारनामा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक रन बनाते ही किया।