Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

शुक्रवार को इन राशियों के लिए शुभ संकेत, जानिए आज का राशिफल

17 अगस्त 2018 शुक्रवार का दिन कैसा रहेगा, किसकी चमकेगी किस्मत और कौन होगा निराश। नौकरी और व्यापार में कैसा रहेगा अनुभव, जानिए दिन भर का हाल प्रदेश जागरण पर…

जानिए बारह राशियों का राशिफल

मेष: मेष राशि के जातको के लिए शुक्रवार का दिन कल से बेहतर होगा। आज अपने कार्यों को सूचीबद्ध करें। अनावश्‍यक बातों से ध्‍यान हटाएं, इससे कार्य में अच्‍छी गति आएगी। लाभ का प्रतिशत बढ़ेगा। सकारात्‍मक विचारधारा बनी रहेगी।

वृष: आज का दिन आपको लिए लाभदायक रहेगा। आय के साधन अच्‍छे होंगे।परिश्रम से रुके कार्य बन सकते हैं। उतावलापन न करें, अन्यथा हानि हो सकती है। समझदारी से किए गए कार्यों से लाभ अच्‍छा मिलता है। स्‍वजन आपके हितकारी रहेंगे।

मिथुन: आज के दिन सावधानीपूर्वक रहें। दूसरों के भरोसे कोई काम छोड़ने से पहले अच्‍छे से विचार कर लें। मित्र आपके कार्यों की प्रशंसा करेंगे। परिजनों से मतभेद दूर होंगे। बातचीत में मिठास रखें।

कर्क: कर्क राशि के जातकों के लिए आज दिन आसमंजस्य भरा रहेगा। आज आपको मन में किसी बात की द्वंद रहेगा। यात्रा में सामान संभालकर रखें। महत्‍वपूर्ण योजनाओं को यदि हो सके तो सार्वजनिक करने से पहले भलीभांति साेच लें।

सिंह: सिंह राशि के जातकों के लिए आज मन उत्साहपूर्वक रहेगा। महत्‍वाकांक्षा में बढ़ोतरी होगी। आवश्‍यक खर्च रहेगा। खानपान में अति से बचें, अन्यथा दयालुता का भाव रहेगा। सुख सुविधा का लाभ ले सकेंगे।

कन्या: आज आत्‍मविश्‍वास अच्‍छा रहेगा। अच्‍छी आदतों काे अपनाना चाहेंगे। आज आपके शत्रु पक्ष कमजोर होंगे। परिजनों का अच्‍छा सहयोग। आपकी बातों का महत्‍व बढ़ेगा। धन लाभ की संभावना बनेगी।

तुला: अच्‍छी आदतें अपनाएं। बुरी आदतों का त्‍याग करें। जीवनसाथी को उपहार भेंट करें तो लाभ का प्रतिशत बढ़ेगा। यात्रा सुखद। कार्यों के प्रति उत्‍साह बना रहेगा।

वृश्चिक: आज फालतू के विचारों में न उलझें। कार्यों को समय पर पूरा करें। नौकरी पेशा लोग आज सावधान रहें। परिश्रम की अधिकता से थकान। सहयोगियों से सहयोग में कमी। क्रोध पर नियंत्रण रखें।

धनु: धनु राशि के जातकों के लिए आज दिन सामान्य रहेगा। नए मित्र और संपर्क सहायक हो सकते हैं। परिवार के साथ घूमने फि‍रने का मन बनेगा। बजट बनाकर कार्य करें तो अच्‍छा करें तो अच्‍छा रहेगा। भलाई के कार्य आकर्षित करेंगे।

मकर: आज बजट बनाकर व्‍यय करें तो अच्‍छा रहेगा। लोग आपके कार्य की प्रशंसा करेंगे। मन की बात परिवार से कहने का मन बनेगा। व्‍यस्‍त दिनचर्या रहेगी।

कुंभ: सहजतापूर्वक काम कर पाएंगे। जीवनसाथी को समय दें लाभ होगा। गहरी सूझ से पारिवारिक समस्‍या का हल निकाल लेंगे। लाभदायक अवसर की प्राप्ति।

मीन: मीन राशि के जातकों के लिए दूसरों के कामों में व्‍यर्थ हस्‍तक्षेप न करें। आपकी बातों का महत्‍व कम होगा। जीवनसाथी से मतभेद संभव। अधिकारी वर्ग से फटकार मिल सकती है। धैर्य से लाभ।