Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

सहायक अध्यापक भर्ती: पहले से चयनित अभ्यर्थियों की भी जा सकती है नौकरी, वजह चौंकाने वाली

लखनऊ: 68500 सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा में गड़ब़ड़ी के बाद अभ्यर्थियों ने इसका विरोध किया था। जिसके बाद स्क्रूटनी की कार्यवाही तेजी से चल रही है। यह प्राक्रिया पूरी होने के बादपरिणाम जारी होगा।  लेकिन  कहीं उत्तर पुस्तिका की स्क्रूटनी में पहले से चयनित अभ्यर्थी भी फेल हुए तो उन्हें भी नौकरी से निकाला जा सकता है।
बेसिक शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रभात कुमार ने इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि स्क्रूटनी की कार्यवाही तेजी से चल रही है। स्क्रूटनी पूरी होने के बाद नए चयनित अभ्यर्थियों का परिणाम जारी किया जाएगा।
सरकार की ओर से भर्ती परीक्षा की जांच को लेकर गुरुवार को हाई कोर्ट में शपथपत्र पेश किया जाएगा। इसमें अनियमितता सामने आने के बाद जांच कमेटी गठित किए जाने, स्क्रूटनी के बाद संशोधित परिणाम जारी करने सहित अन्य मुद्दों पर सरकार अपना पक्ष रखेगी।
बेसिक शिक्षा विभाग अगली भर्ती परीक्षा को त्रुटिहीन बनाने की कवायद में जुट गया है।