Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

मुठभेड़ में 25 हजार का ईनामी बदमाश गिरफ्तार

 

 

मथुरा। महावन थाना पुलिस एवं स्वॉट टीम ने मिलकर गुरूवार राज गौशाला तिराहे के पास मुठभेड़ में 25 हजार के ईनामी बदमाश को गोली लगने बाद गिरफ्तार कर लिया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

एसपी सिटी अशोक कुमार मीणा ने बताया थाना महावन प्रभारी राजीव कुमार को रात करीब आठ बजे मुखबिर से सूचना मिली कि चांदी लूट की वारदात को अंजाम देने वाला लुटेरा महावन गौशाला के पास है। आनन-फानन ने पुलिस एवं स्वॉट प्रभारी संजीव चौधरी, सर्विलांस टीम प्रभारी रवि त्यागी ने घेराबंदी की तो बदमाश ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश के सीधे पैर में गोली लग गई, जिससे वह गिर गया, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया पुलिस ने उसे जिला अस्पताल उपचार हेतु भेजा है।

एसपी सिटी अशोक कुमार मीणा ने बताया कि पकड़ा गए बदमाश दलवीर पुत्र रूकमपाल निवासी विधिपुर जिला हाथरस है, जिसके गोली लगी है। उसे अस्पताल में उपचार हेतु भेजा गया है। इसी बदमाश एवं इसके साथियों ने चांदी लूट को अंजाम दिया था। जिसके ऊपर एक दर्जन से अधिक मुकदमें कई थानों में दर्ज है। इस पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित था।बदमाश से एक तमंचा और चोरी की बाइक और कारतूस बरामद हुए हैं।