Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

फिर विराट की टी-शर्ट में नज़र आयीं अनुष्का, विरुश्का का दिखा अनकंडीशनल लव….

क्रिकेटर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का प्यार एक-दूसरे के लिए कई मौकों पर नजर आता है। पिछले साल शादी के बंधन में बंधे इन दोनों सेलेब्स को कई मौकों पर एक-दूसरे पर प्यार लुटाते हुए देखा गया है।

दोनों की लव स्टोरी तब से ही चर्चाओं में है, जब दोनों रिलेशनसिप में थे। क्रिकेट मैच के दौरान भी दोनों की करीबियां अक्सर नजर आ ही जाती हैं।

बीते दिनों ही एक वीडियो वायरल हो गया था, जिसमें मैच के बाद विराट कोहली फोन कर अपनी वाइफ अनुष्का शर्मा को ढूंढते हुए नजर आ रहे थे और अब हम आपको जो बताना चाह रहे हैं, वह जानकार आप ‘विरुष्का’ की लव स्टोरी के कायल हो जाएंगे।

अनुष्का शर्मा-विराट कोहली की लव स्टोरी

अनुष्का शर्मा को विराट के वार्डरॉब से इतना लगाव है कि कई मौकों पर वह विराट की टी-शर्ट पने हुए नजर आती हैं। ऐसा एक दफा नहीं हुआ है, बल्कि कई दफा अनुष्का शर्मा, विराट कोहली के कपड़े पहने हुए नजर आ चुकी हैं। भई अब इन तस्वीरों को देखकर तो आपको अंदाजा हो ही गया होगा कि ये कपल एक-दूसरे को किस हद तक पसंद करते हैं। इससे पहले भी विराट ओर अनुष्का एक ही जैसे शूज पहने हुए भी नजर आ चुके हैं।

अनुष्का और विराट दोनों अपने-अपने कामों में मशगूल होने के बावजूद भी एक-दूसरे के लिए समय निकालना नहीं भूलते हैं। अनुष्का जहां इन दिनों शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म ‘जीरो’ की शूटिंग निपटाने में मशगूल हैं, वहीं विराट एक शहर से दूसरे शहर लगातार टी-20 मैच खेल रहे हैं। इसके बावजूद भी दोनों अपने टाइट शेड्यूल से एक-दूसरे के लिए वक्त निकाल ही लेते हैं। दोनों अपने प्यार का इजहार अक्सर सोशल मीडिया पर भी करते हुए नजर आ जाते हैं। बहरहाल आपको अनुष्का और विराट की इन तस्वीरों को देखकर क्या ख्याल आ रहा है, यह हमें कमेंट बॉक्स में बताना न भूलिएगा…