Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

बेटे के ग्रैंड रिसेप्शन पर बेहद गॉर्जियस लुक में नज़र आई अंजू भवनानी, देखें तस्वीरें…

दीप-वीर की शादी के बाद अब उनके ग्रैंड रिसेप्शन की हर कोई चर्चा कर रहा है आपको बता दें,  इनकी शादी का दूसरा रिसेप्शन बुधवार को मुंबई के ग्रैंड हयात होटल में ऑर्गेनाइज किया गया।

ये रिसेप्शन रणवीर के पेरेंट्स अंजू और जगजीत सिंह भवनानी ने होस्ट किया था। रिसेप्शन में रणवीर की मां अंजू भवनानी ब्लैक-गोल्डन लहंगे में में नजर आईं।

अंजू दिखी बेहद गॉर्जियस

इस दौरान अंजू बेहद गॉर्जियस लग रही थीं। एज फैक्टर को हटा दिया जाए तो अंजू अपनी बहू दीपिका से टक्टर लेती दिख रही हैं। अंजू के लुक को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है और यूजर्स उनकी तारीफ भी कर रहे हैं।

https://www.instagram.com/p/Bqu42FHgJQs/

रिसेप्शन में दीपिका की फैमिली जहां क्रीम कलर की थीम ड्रेस में नजर आई तो वहीं रणवीर की फैमिली ब्लैक थीम में दिखी।

1 दिसंबर को तीसरा रिसेप्शन

दीपिका-रणवीर का तीसरा रिसेप्शन 1 दिसंबर को मुंबई में होगा। इसमें बॉलीवुड के अलावा दूसरी फील्ड के पॉपुलर सेलेब्रिटी भी पहुंचेंगे। दीपवीर ने 14-15 नवंबर को इटली के लेक कोमो में सात फेरे लिए थे।

14 नवंबर को पहले कोंकणी रीति-रिवाज से शादी हुई और इसके बाद 15 नवंबर को दोनों ने सिंधी रीति-रिवाज से शादी की। दीपिका-रणवीर का अफेयर 2013 में आई फिल्म गोलियों की रासलीला रामलीला (GKRR) के सेट से शुरू हुआ था। इसके बाद ये दोनों फाइंडिंग फैनी, बाजीराव मस्तानी और पद्मावत में भी नज़र आ चुके हैं।