• घटना के बाद पंजाब में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। पड़ोसी राज्‍यों में भी अलर्ट है। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि हमले के लिए जिम्‍मेदार तत्‍व बख्‍शे नहीं जाएंगे। पंजाब सरकार ने घटना में मारे गए लोगों के आ‍‍श्रितों को मुआवजा देने की घोषणा की है। पंजाब के मुख्‍यमंत्री कैप्‍टन अमरिंदर सिंह ने बम धमाके में मारे गए लाेगों के आश्रितों को पांच-पांच लाख रुपये देने का एेलान किया।

                                                              बम धमाके में मारे गए संदीप सिंह, कुलदीप और सुखदेव सिंह

राजनाथ सिंह ने कहा कि सभी घायलाें का मुफ्त इलाज होगा। मुख्‍यमंत्री ने अधिकारियों से घटना के बारे में पूरी जानकारी ली। उन्‍होंने राज्‍य में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की अौर डीजीपी को पूरे राज्‍य में सुरक्षा प्रबंध पुख्‍ता करने का निर्देश दिया है।

राजनाथ सिंह ने पंजाब के मुख्‍यमंत्री कैप्‍टन अमरिंदर सिंह से भी बात की और घटना पर दुख व चिंता जताई। उन्‍होंने कैप्‍टन अमरिेंदर सिंह से राज्‍य में सुरक्षा की स्थिति के बारे में भी चर्चा की और इस संदर्भ में केंद्र सरकार की आेर से पूरे सहयोग का आश्‍वासन दिया।