Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

अमर सिंह ने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ को दी 3 करोड़ की संपत्ति, ये थी वजह…

आजमगढ़ : राज्यसभा सदस्य अमर सिंह ने अपनी करीब तीन करोड़ रुपये की संपत्ति राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से जुड़े संगठन राष्ट्रीय सेवा भारती को दान कर दी है। अमर के पैतृक गांव तरवां स्थित मकान और जमीन की रजिस्ट्री बुधवार को सेवा भारती के नाम पर की गई।

लालगंज तहसील के उप निबंधक सुनील कुमार के मुताबिक, अमर सिंह की जायदाद की सरकारी मालियत 2 करोड़ 91 लाख 55 हजार रुपये है। अमर सिंह ने जो संपत्ति दान की है उसमें 10 बीघा खेत और मकान शामिल है।

दो बीघे में बने मकान में बुलेटप्रूफ खिड़की के साथ लिफ्ट भी लगी है। संघ के राष्ट्रीय संगठन मंत्री ऋषिपाल सिंह ददवाल ने बताया कि दान में मिली संपत्ति पर सेवा भारती ठाकुर हरिश्चंद्र सेवा केंद्र की स्थापना की जाएगी। वहीं, प्रियंका गांधी वाड्रा की बाबत पूछे गए सवाल पर अमर ने कहा, वह भारतीय मूल की प्रखर और मेहनती महिला हैं, लेकिन दिल्ली अभी दूर है।