Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

एक्टिंग से हटकर जिमनास्ट और मार्शल आर्ट के हुनर सीख रही हैं एलेना फर्नांडिज?

वॉशिंगटन। बॉलीवुड में कई ऐसी अंतर्राष्ट्रिय मॉडल और अभिनेत्रियां हैं, जो अपने काम से अपना जलवा बिखेर रही हैं। ऐसी ही एक अंतर्राष्ट्रीय मॉडल-अभिनेत्री हैं एलेना फर्नांडिस। जिन्होंने बीते दिनों बॉलीवुड फिल्म कपूर एंड संस में अपने शानदार अभिनय से सुर्खियां बटोरी थीं। वहीं उसके बाद उन्होंने सुजॉय घोष की चर्चित फिल्म बदला में भी शानदार अभिनय निभाया था।

वहीं अब खबर आ रही है कि एलेना इन दिनों एक ऐसा हुनर सीख रही हैं, जिससे वह किसी को भी मात दे सकती हैं। दरअसल एलेना इन दिनों मार्शल आर्ट और जिमनास्टिक सीख रही हैं। अपने ग्लैमरस लुक से लोगों के बीच जलवा बिखेरने वाली यह अभिनेत्री अब फैशन से हटकर स्वास्थ्य के क्षेत्र में कुछ अलग करने जा रही हैं। वह न केवल फिटनेस के क्षेत्र में सक्रिय हो रही हैं, बल्कि अपनी आगे की कुछ प्लानिंग के लिए बॉलीवुड के लिए कुछ हिंदी उपन्यास भी सीख रहे हैं।

हालांकि, इन दिनों अभिनेत्री आगे की स्क्रिप्ट पढ़ने में व्यस्त हैं और अपनी नयी कला के नए-नए गुर सीख रही हैं। फिल्म इंडस्ट्री से अलग हटकर कुछ नया करना एलेना को काफी चर्चित भी कर रहा है। एलेना इन दिनों फिटनेस के जो हुनर सीख रही हैं, उसका आगे वह किस लेवल पर उपयोग करती हैं, यह तो समय बताएगा।

यहां देखें वीडियो-