Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

पद्म श्री पीनाज़ मसानी समेत 80 बेटियों को “मैं हूँ बेटी अवॉर्ड” से किया गया सम्मनित…

लखनऊ : अवध की प्रशिद्ध लोकगाइका डॉ प्रतिमा यादव और पद्म श्री पीनाज़ मसानी सहित 80 प्रतिभावान बेटियों को मै बेटी हूँ सम्मान से नवाज़ा गया। 

गुरुवार यानी आज दोपहर kgmu के कलाम सेंटर में होने वाले एक समारोह में न सिर्फ लखनऊ या प्रदेश बल्कि अलग- अलग राज्यों की महिला प्रतिभायें सम्मानित की गई। 

आपको बता दें सम्मान समारोह में प्रदेश के परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे… 

साथ ही लघु सिचाई मंत्री धर्मपाल सिंह, अशोक कुमार वर्मा आईपीएस राज बहादुर सिंह चंदेल, डीन पैरामेडिकल साइंस डॉ वी के जैन भी इस प्रोग्राम से शामिल हुए. 

इन्हे दिया गया सम्मान

आपको जान कर हर्ष होगा की”मै हूँ बेटी” सम्मान से सम्मनित होने वाली महिलाओं में प्रमुख रूप से अभिनेत्री हिमानी शिव पुरी, मिसेज़ इंडिया यूनीवर्स 2017 रूमानी सिन्हा सिंघल, और समाज सेविका श्वेता सुमन समेत कई बड़े नाम शामिल हैं