Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

70 साल की बुजुर्ग मां को बेटे ने ही दे दिया धोखा

मुंबई। बॉम्बे हाइकोर्ट एक बुजुर्ग महिला के बचाव में आगे आया है। इस महिला के बेटे ने धोखा देकर अपनी मां की सारी संपत्ति अपने नाम कर ली और महिला की आय का कोई स्रोत नहीं छोड़ा, न ही रहने के लिए कोई ठिकाना दिया।court-hammer25_2017425_92944_25_04_2017

70 साल की खैरुनिसा ईसा कुछ करोड़ की संपत्ति की मालकिन थीं। हर महीने वो इस संपत्ति से करीब 1.25 लाख रुपए अर्जित किया करती थीं लेकिन सितंबर या अक्टूबर 2015 में उनके बड़े बेटे अफजल हाजी मोहम्मद ने उन्हें धोखा दिया। तभी से उनके पास आमदनी का कोई जरिया नहीं रहा।

अदालत ने खार (पश्चिम) में 750 वर्ग चौड़े छत के साथ 1,600 वर्ग फुट वाले घर पर कोर्ट रिसीवर नियुक्त किया है, जहां महिला रहती हैं। इसके साथ ही कोर्ट ने यह भी निर्देश दिया है कि उसे किसी भी सुरक्षा या रॉयल्टी से संबंधित शर्तों के बिना, तत्काल प्रभाव से घर के अपने हिस्से का अधिकार दिया जाएगा। अफजल को अदालत में घर से मिलने वाली राशि को कोर्ट रिसिवर को सौंपने का आदेश दिया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.