Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

6 अक्टूबर:आज का राशिफल

मेष: नए लोगों से भी दोस्ती हो सकती है। नाश्ता कर के या कुछ भी खाकर घर से निकलेंगे तो काम पूरे होंगे। घर से कुछ न कुछ खा कर ही निकलें। खुद को बढ़ा-चढ़ाकर जताना आपके लिए नुकसानदेह हो सकता है। आपको अपने कार्यक्षेत्र में बड़ी सफलता मिल सकती है। कुछ लोग काम-धंधे के चलते विदेश गमन कर सकते हैं।

वृषभ: वृषभ का राशि का स्वामी ग्रह शुक्र है। इस राशिवालों के लिए शुभ दिन शुक्रवार और बुधवार होते हैं। कुलस्वामिनी को वृषभ राशि का आराध्य माना जाता है।संतान का सहयोग आपके वर्चस्व को बढा देगा। परिवार में भी खुशियो का आगमन रहेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह समय श्रेष्ठ रहने की सम्भावना है। आप जोशए उत्साहए उमंग व साहस से अपने को भरा हुआ पाएंगे। 
आज कार्य स्थल पर सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। उच्च अधिकारियों व सहयोगियों से तालमेल बनाकर चलना आपके लिए बहुत ज़रुरी होगा।

मिथुन: मिथुन राशि का स्वामी ग्रह बुध होता है। इस राशि के जातक बेहद समझदार होते हैं। मिथुन राशि के आराध्य देव कुबेर होते हैं। अपनी इच्छाएं पूरी करने की कोशिश कर सकते हैं। आमतौर पर किसी बात का बुरा नहीं मानेंगे और दूसरों को भावनात्मक ढंग से समझने की कोशिश भी करेंगे।अविवाहित लोगों को प्रेम संबंध टूटने का डर बना रह सकता है। शादीशुदा लोगों के लिए दिन अच्छा है।

 

कर्क: कर्क राशि का स्वामी ग्रह चंद्रमा है। भगवान शंकर को कर्क राशि का आराध्य देव माना जाता है।परिवार और परिवार के लोग, पार्टनर, दोस्त, प्रेमी, साथ काम करने वाले लोग किसी न किसी तरह आपकी पूरी मदद कर सकते हैं। शादीशुदा लोगों के लिए दिन सामान्य हो सकता है। सुस्ती या बेचैनी महसूस हो सकती है। खानपान पर ध्यान देना होगा।

 

सिंह:सिंह राशि का स्वामी ग्रह सूर्य है। इस राशि के लोग किसी के सामने झुकना नहीं पसंद नहीं करते हैं। सिंह राशि के आराध्य देव भगवान सूर्य होते हैं। घरेलू जीवन के लिए यह समय मिलाजुला रहने की उम्मीद है। आपके मन में भौतिक सुखों की लालसा कम हो सकती है। परिवार में ख़ुशियाँ व एकजुटता बरक़रार रहने की संभावना है।दाम्पत्य जीवन के लिए यह समय थोड़ा समस्या कारक हो सकता है। इसलिए बेहतर होगा कि आप अपने जीवनसाथी के साथ बेहद संयम से पेश आएं।

 

कन्या: कन्या राशि के जातक बेहद धार्मिक प्रवृत्ति के होते हैं। मान्यता है कि कन्या राशि के आराध्य देव कुबेर जी होते हैं।परिवार में किसी के साथ पहले कोई विवाद हुआ था तो वह निपट जाएगा। संबंधों की मधुरता बढ़ाने में सफल रहेंगे। 
प्रेम में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। प्यार के इजहार के लिए दिन अच्छा हो सकता है।

तुला: तुला राशि के जातक भोले स्वभाव के होते हैं। कुलस्वामिनी को तुला राशि का आराध्य माना जाता है।पारिवारिक मामलों को लेकर परेशानियां बढ़ सकती है। गुस्से और आवेश में आकर फैसले न लें। प्रेमी-प्रेमिका से संबंधों में मजबूती आएगी। कुछ लोगों के एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर भी शुरू हो सकते हैं। सेहत के मामले में आपको सावधान रहना होगा। पुराने रोगों की तकलीफ बढ़ सकती है। 

वृश्चिक:वृश्चिक राशि का स्वामी ग्रह मंगल है। वृश्चिक राशि के जातकों के आराध्य देव गणेश जी होते हैं। घरेलू जीवन का पूर्ण आनंद लेने का आप प्रयास करेंगे। खाने-पीने, मनोरंजन और अपने शौक को पूरा करने के लिए आप पैसे ख़र्च कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन के मामले में आपको सतर्क रहना पड़ेगा। जीवनसाथी के साथ आपकी तू-तू मैं-मैं संभव है।

 

धनु:धनु राशि का स्वामी ग्रह “गुरु” को माना जाता है। धनु राशि के आराध्य देव “दत्तोत्रय” होते हैं।घरेलू जीवन के लिए उमंग भरा हो सकता है। आप कोई बड़ा घर ख़रीद सकते हैं। नया वाहन ख़रीदने के लिए भी यह समय काफी उत्तम रहेगा। वैवाहिक जीवन के लिए यह समय बहुत ही शानदार हो सकता है। जीवनसाथी से भरपूर प्रेम व सहयोग की आशा आप कर सकते हैं।

 

मकर: मकर राशि का स्वामी ग्रह शनि होता है। भगवान शनि देव और हनुमान जी को मकर राशि का आराध्य देव माना जाता है।  मनोरंजन के साधनों में आपके लगे रहने की संभावना है। कार्यक्षेत्र से छुट्टी लेकर आप परिवार के साथ कहीं घूमने भी जा सकते हैं। वैवाहिक जीवन के लिए यह अवधि समस्यापूर्ण हो सकती है। जीवनसाथी से आपके विचार अधिक मेल नहीं खाएंगे| आपका स्वास्थ्य कुछ प्रतिकूल रहने के संकेत हैं। खान-पान में संयम बरतना आपके लिए आवश्यक रहेगा।

 

कुम्भ:कुंभ राशि के जातक बेहद गुस्सैल किस्म के होते हैं। भगवान शनि देव और हनुमान जी को कुंभ राशि का आराध्य देव माना जाता है।परिवार के साथ आप किसी लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। संतान की उन्नति होने से आप प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। माता-पिता का पूर्ण सहयोग आपको प्राप्त होगा। जीवनसाथी के साथ ग़लतफ़हमियाँ उत्पन्न होने के संकेत हैं। प्रेम जीवन सामान्य रूप से चलता रहेगा। 

 

मीन:मीन राशि के जातक बेहद शांत स्वभाव के और मेहनती होते हैं। मीन राशि के आराध्य देव “दत्तोत्रय” होते हैं।पारिवारिक जीवन संतोषमय बना  वैवाहिक जीवन बहुत ही मधुर बने रहने के संकेत हैं। जीवनसाथी की सेवा व समर्पण से आपकी प्रसन्नता में बढ़ोत्तरी होगी। 
बाहरी खाना व जंक फ़ूड से परहेज़ करना आपके लिए ज़रुरी होगा। जल्दबाज़ी में कार्य करने की आदत पर लगाम लगाएं वरना चोटिल भी हो सकते हैं।