Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

5 स्टाइलिंग टिप्स,कम हाइट वाली महिलाओं के लिए

जिन महिलाओं की लंबाई कम होती है उनके सामने अक्सर उनकी हाइट फैशन  के आड़े आती है। जिसके चलते कई बार उनका फैशन  के प्रति काॅन्फिडेंस भी कम हो जाता है। इसलिए कम हाइट वाली महिलाओं के लिए लाए हैं कुछ ऐसे टिप्सजिसे अपनाकर आप लंबी और स्मार्ट नजर आ सकती हैं।

  • सिंगल कलर:

कम हाइट वाली महिलाओं को सिंगल कलर की ड्रेस का सिलेक्शन करना चाहिए। सिंगल कलर में हाइट थोड़ी लंबी नजर आती है।

  • हाई वेस्ट: 

कम हाइट वाली महिलाएं अपने आप को लंबा दिखा सकें इसके लिए वे हाईवेस्ट जींसपेंट या ट्राउज़र पहने। इससे उनकी टांगे लंबी नजर आएंगी।

  • लाॅन्ग ड्रेसेस :

ऐसी महिलाओं को लंबा दिखने के लिए ज्यादातर लाॅन्ग ड्रैसेज पहननी चाहिए। इससे भी वे लंबी नजर आएंगी। शार्ट स्कर्टमिनी या शार्ट पेंट पहनने से बचना चाहिए।

  • हाई हिल्स पहनें :

कम हाइट वाली लड़कियों को हमेशा हाई हिल्स ही पहननां चाहिए। हाई हील्स में आप वैज हीलपेंसिल हील और स्टिलटोज आदि पहन सकती हैं।

  • वर्टिकल प्रिंट: 

कुछ ऐसे प्रिंट्स भी होते है जो हाइट लंबी दिखाते हैं। इसलिए  लंबा दिखने के लिए कम हाइट वाली महिलाओं को वर्टिकल  प्रिंटस वाले आउटफिट्स पहनने चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published.