Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

गावों में बाघ का आतंक,नील गाय को बनाया शिकार

देव श्रीवास्तव

लखीमपुर-खीरी।

थाना हैदराबाद क्षेत्र के ग्राम रामपुर के पश्चिम में एक किसान के खेत में बाघ ने एक नील गाय को निवाला बना लिया। खेतों में काम करने पहुंचे किसान ने मौके पर बाघ को देखा तो होश उड़ गए। कठिना नदी के आस पास ही बाघ मौजूद रहता है। ग्रामीणों को सूचना देने पर सैकड़ो ग्रामीण वन विभाग की टीम पुलिस फोर्स और वाइल्ड विंग एनजीओ के कमांडर मौके पर पहुंचे। 
जानकारी के अनुसार, थाना हैदराबाद के गांव रामपुर के पश्चिम किसान देशराज अपने गन्ने के खेत में पापुलर के पेड़ों की छटाई करने पहुंचा था। उसने पापुलर के पेड़ के ऊपर चढ़ देखा तो बाघ उसके खेत में बैठा नीलगाय के बछड़े को खा रहा था। उसे देखकर उसके होश उड़ गए। उसने क्षेत्र के लोगों को बाघ होने की सूचना दी। सूचना पर सैकड़ों ग्रामीण ट्रैक्टर-ट्रॉली, लाठी आदि हथियार लेकर और वन विभाग की टीम के साथ गन्ने के खेत मे घुसकर देखा तो बाघ दूर भाग चुका था। और मौके पर नील गाय की हड्डियां पड़ी थी। प्रधान महेश प्रसाद, ग्रामीण राकेश, संतोष, आदेश, रामपाल व अनिल आदि ने बताया कि इस स्थान से कठिना नदी चार किलोमीटर पर है अन्य गांव दो किलोमीटर की दूरी पर हैं यहां से लेकर जंगल तक बाघ रहता है। वहीं वन विभाग ने किसानों को खेतों पर समूह बनाकर जाने की सलाह दी है। 

अक्सर आते हैं बाघ

गोला वन रेज में अक्सर बाघ की घटनाये। प्रकाश में आती है। इस क्षेत्र में बाघ द्वारा कई मवेशियों सहित कई इंसानों को अपना शिकार बना चुके है। इस क्षेत्र के आस-पास के लोग सूरज ढलने के बाद अपने घरों में दुपक जाते हैं। यही नही दिन के उजाले में भी यहाँ के लोग कई लोगो के समूह में खेतों पर भी काम करने जाते है। फिलहाल इस घटना के बाद तो कई गांवों के लोग काफी दहशत में है।