Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

टाटा एयरलाइंस के रंग में रंगा विस्तारा का ए320 निओ विमान…

देश का आठ दशक पुराना टाटा समूह 5 सितंबर को 150 साल का हो जाएगा। इसी खुशी में शनिवार को टाटा और विस्तारा ने ए320 निओ विमान को टाटा एयरलाइंस के रंग में रंग दिया है।

इस मौके पर विस्तारा की विशेष उड़ान में केबिन क्रू टाटा की 1950-60 की ड्रेस पहनेगी। साथ ही जेआरडी टाटा के पसंदीदा पकवान भी परोसे जाएंगे।

 दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर

विस्तारा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी लेसली थंग और अन्य अधिकारी दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल हुए। सभी की मौजूदगी में कंपनी ने वीटी-एटीवी विमान का स्वागत किया। यह एयरबस का ए320 निओ विमान है।

इसी के साथ अब विस्तारा के बेड़े में विमानों की संख्या 22 हो गई है। बता दें वीटी-एटीवी दिल्ली-मुंबई मार्ग पर अपनी सेवाएं देगा और इसकी पहली उड़ान 5 सितंबर को होगी।

कंपनी का कहना है कि टाटा की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए उन्हें गर्व महसूस हो रहा है। पुराने वीटी-एटीवी विमान की कोई रंगीन तस्वीर नहीं थी। इसी कारण नए विमान के रंग के चयन में उसके पुराने स्वरूप को ढाला गया है।