Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

3 मिनट में ही बिक गया ये जबरदस्त स्मार्टफोन, इस दिन फिर होगी सेल

नई दिल्ली : चीनी स्मार्टफोन कंपनी श्याओमी ने Mi MIX 2 की पहली सेल भारत में 17 अक्टूबर यानी धनतेसर वाले दिन हुई थी। ये सेल महज कुछ मिनट में ही खत्म हो गई। 

– श्याओमी के इंडिया हेड मनु कुमार जैन ने कहा 3 मिनट के अंदर ही सेल खत्म हो गई। कंपनी ने सेल में कितने हैंडसेट सेल किए इसकी जानकारी नहीं शेयर की, लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि हजारों यूनिट को सेल किया गया है। 

– बता दें कि Mi MIX 2 कंपनी का अब तक का सबसे स्टाइलिश और पावरफुल स्मार्टफोन है। इसकी खास बात है कि ये बेजल लेस है।

– Mi MIX 2 की दूसरी सेल 24 अक्टूबर को होगी। जो ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट के साथ mi.com पर भी की जाएगी। यूजर्स हैंडसेट के लिए इन वेबसाइट पर नोटिफिकशन अलर्ट कर सकते हैं। सेल 12PM पर होगी। जो यूजर्स इस हैंडसेट को नहीं खरीद पाए हैं उनके लिए दूसरा मौका होगा। इसकी कीमत 35,999 रुपए है। फोन में 6GB रैम के साथ 128GB मेमोरी दी गई है। यूजर इसे जीरो EMI पर खरीद पाएंगे।