Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

29 मार्च बुधवार का राशिफल: जानिए किस पर होगी भगवान गणेश की कृपा

आज बुधवार है और तारीख 29 मार्च 2017, जानिए कैसा रहेगा आhoroscope-1st-620x400पके लिए यह दिन।

मेष

किसी भी कार्य को करने के लिए आत्मविश्वास होना चाहिये। हिम्मत से आगे बढ़ें सफलता मिलेगी। घरेलू खर्च बढ़ेंगे। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है जल्दबाजी में गलत फैसले लेने से बचें।

वृषभ

आप किसी का भला करने जाते है और स्थिति विपरीत हो जाती है, सतर्कता से काम करें। कुछ महत्वपूर्ण फैसले लेने के लिए बड़ों की राय जरूर लें। अपने जिद्दी व्यवहार के चलते आपसी सम्बन्ध बिगड़ सकते हैं।

मिथुन

जो काम सहज ही निपट सकते हैं उनको करने के लिए पूरी ताकत लगाना पड़ेगी। किसी चीज से समझौता करना पड़ सकता है। परिणय चर्चाओं में सफलता मिलेगी। बादामी रंग के प्रयोग से ज्यादा लाभ होगा।

कर्क

कार्यस्थल पर समझदारी से लिए गए निर्णय सफल रहेंगे। समाज में कुछ लोग आप का विरोध भी कर सकते हैं। कार्यस्थल पर नई जिमेदारी मिल सकती है। संतान के विवाह सम्बन्धी प्रस्ताव सार्थक होंगे।

सिंह

जरूरत मंद व्यक्तियों की मदद करने से सुकून मिलेगा। भवन की मरम्मत में धन लगेगा। पारिवारिक लोगों से नजदीकियां बढ़ेगी। आजीविका के साधनों में कमी आ सकती है। संचित धन खर्च होगा।

कन्या

राजनीति से जुड़े लोगों के लिए समय पक्षधर है। उन्नती के लिए और मेहनत करने की जरूरत है। अपनी प्रतिभा दिखाने के अवसर मिलेगा। यात्रा निरस्त होगी।

तुला

अपने चंचल स्वभाव के कारण नुकसान संभव है। अपने से बड़ों की बातों को सुनें उनके अनुभव आप के लिए लाभप्रद साबित होंगे। वैवाहिक निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। व्यापारिक यात्रा संभव।

वृश्चिक

मिश्रित फल दाई समय चल रहा है। किसी अनजान से सम्बन्ध स्थापित होंगे। नौकरी पेशा लोगों के लिए समय उपयुक्त है। पद में वृद्धि के योग बन रहे हैं। कपड़े के व्यापार से जुड़े लोग आर्थिक लाभ को अर्जित करेंगे।

धनु

विशिष्ठ लोगों से मुलाकात आत्मविश्वास में वृद्धि करेगा। न्याय विभाग से जुड़े लोगों को असफलता का सामना करना पड़ेगा। किसी से दुश्मनी हो सकती है। प्रेम प्रसंग के चलते दुविधा में रहेंगे।

मकर

अपने दायित्वों को पूरा करने में लगे रहेंगे। किसी की इच्छा पूरी करने के लिए स्वयं जोखिम न ले। कारोबार में लाभ के अवसर मिलेंगे। कोइ बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है। कार्यस्थल पर अनुकूल वातावरण रहेगा।

कुम्भ

अपने विवेक, बुद्धि से सभी कार्योंं में अनुकूल फल प्राप्त कर सकेंगे। राजकीय महत्वाकांक्षा पूरी होगी। गुप्त विरोधियों से सावधान रहें। कार्यस्थल पर अपनी क्षमता से अधिक कार्य करना पड़ सकता है।

मीन

रुका पैसा मिलेगा।  कार्य कुशलता में वृद्धि होगी। संपत्ति संबंधी विवाद हल हो सकेंगे। सुख-शांति का वातावरण रहेगा। नौकरी में लाभ के योग हैं। अपने क्रोध पर नियंत्रण रखे नहीं तो आए सुअवसर गवां देंगे। 

 
 

Leave a Reply

Your email address will not be published.