Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

इन दस वजहों से NDTV इंडिया हुआ बैन,जानिये कारण

  क्या आप जानते हैं मोदी सरकार ने NDTV इंडिया को एक दिन के लिए क्यों बैन किया ? आपको बता दें पूरे देश में इस बात को लेकर काफी चर्चा है कि आखिर देश के इतने बड़े चैनेल NDTV इंडिया को सरकार ने क्यों बैन किया. सबकी अपनी राय है, किसी की पक्ष में तो कोई विपक्ष में है. हम आपको 10 कारण यहाँ बता रहे हैं कि आखिर क्यों बैन  हुआ NDTV इंडिया.

      krk-storysize_650_070314054046

इसका जवाब दे रहे हैं स्वयं को देश का जाना माना क्रिटिक मानने वाले कमाल आर खान यानी केआरके. केआरके अपने ट्वीट में 10 कारण बताएं हैं उन्होंने बताया इसलिए बैन हुआ…

krk0

  1. क्योंकि NDTV इंडिया जादू -टोना , करिश्मा ,चमत्कार जैसी खबरें नहीं दिखाता।
  2. क्योंकि NDTV इंडिया चपड़गंजू बाबाओं को लाकर दिन का राशिफल और भविष्य नहीं दिखाता।
  3. क्योंकि NDTV इंडिया जब सारे चैनल सास बहू और साज़िस, झगड़े, आंचा -पांचा चला रहे होते हैं, तो वह देश से जुडी और खबरें चला रहा होता है|
  4. क्योंकि NDTV इंडिया, किस channel की TRP कहाँ पहुंची ,कौन सा सीरियल इस सप्ताह हिट जायेगा ,कौन सा पिछले सप्ताह फ्लॉप रहा ,ये सब नहीं दिखता।
  5. क्योंकि NDTV इंडिया आपको सवाल करने को कहता है, किसी भी खबर पर आँख मूदकर भरोसा करने से रोकता है|
  6. क्योंकि NDTV इंडिया सरकार की गलत नीतियों को खुलकर बिना चाटुकारिता के दिखाता है।
  7. क्योंकि NDTV इंडिया दलितों पर अत्याचार ,आदिवासियों का मुद्दा, और संघ की करतूतों को बेझिझक दिखाता है।
  8. क्योंकि NDTV इंडिया आम जनता को(Not Bhakts) निष्पक्ष चैनल लगता है, और सेकुलरिज्म की बात करता है|
  9. क्योंकि NDTV इंडिया किसी भी सरकार की चाटुकार नहीं है।
  10. और सबसे अहम् और महत्वपूर्ण बात ये है कि NDTV इंडिया के एंकर Ravish Kumar को हर साल बेस्ट एंकर का अवार्ड मिलता है|

     147205680

    आपको बता दें केआरके वहीँ व्यक्ति हैं जिन्होंने पीएम मोदी को चैलेन्ज किया था कि वो पीएम बन गए तो मैं सेक्स चेंज करवा लूँगा.केआरके के ऊपर हाल ही में आरोप था कि उन्होंने ‘ऐ दिल है मुश्किल’ के अच्छे रिव्यु और ‘शिवाय’ के खराब रिव्यु के लिए लाखों रुपये लिए थे.केआरके अपने विवादित ट्विट और कमेंट को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं उनके ऊपर फिल्म निर्देशक  विक्रम भट्ट मानहानि का केस भी कर चुके हैं.

देखें केआरके के त्वीट्स:

krk2 krk1

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.