भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने अपना 28वां जन्मदिन कल राजकोट में पूरी टीम और अनुष्का के साथ मनाया| राजकोट में मैच के चलते विराट घर पर नहीं थे तो पूरी टीम के साथ विराट ने जन्मदिन मनाया और जन्मदिन को ख़ास बनाने के लिए अनुष्का शर्मा भी राजकोट गयी थीं,जहाँ विराट के अनुष्का के साथ अपना जन्मदिन मनाया |
पहले विराट ने अपना जन्मदिन पूरी टीम के साथ केक काटकर मनाया फिर अनुष्का के साथ वो एक होटल में गए|विराट के जन्मदिन की टीम के साथ तस्वीरें और वीडियो भारतीय क्रिकेट टीम के फेसबुक पर भी अपलोड की गयीं हैं|
आपको बता दें राजकोट में भारत और इंग्लैंड की बीच टेस्ट सीरिज़ चल रही है|
देखें वीडियो: