Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

भ्रष्टाचार में जकड़ा है उप्र, अब सर्जिकल स्ट्राइक जरूरी : खट्टर

      आज सहारनपुर में भाजपा की परिवर्तन रैली शुरू हुई, जहाँ  अमित शाह के अलावा हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर भी पहुंचे| बीजेपी की इस चुनावी यात्रा में कलराज मिश्र, प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष केशव मौर्य के साथ संगीत सोम और सुरेश राणा भी मौजूद रहे |
     

jagdeeshखट्टर का सर्जिकल स्ट्राइक 

     बीजेपी की इस पर्तिवर्तन रैली में जब मनोहर लाल खट्टर ने मंच सम्हाला तो काफी जोशीला भाषण दिया | मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि पिछले करीब डेढ़ दशक से उप्र भ्रष्टाचार में जकड़ा हुआ हैं। अब भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए सर्जिकल स्ट्राइक जरूरी है। उप्र में भाजपा की सरकार बनी तो हरियाणा की तरह यहां भी भ्रष्टाचार समाप्त होगा।

      शनिवार को सहारनपुर में भाजपा की परिवर्तन यात्रा रैली में भाग लेने आए हरियाणा के मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि हरियाणा में मुख्यमंत्री बनने के बाद उन्हें इस बात का संतोष है कि अधिकतर वादों को पूरा कर दिया है। वहां भ्रष्टाचार सिस्टम की नसों में घुस गया था, उसे बाहर निकालना बहुत जरूरी था, क्योंकि वह कैंसर का रूप ले रहा था।

    अब हरियाणा में भ्रष्टाचार समाप्त हो गया है। यदि उप्र में भाजपा की सरकार बनी तो यहां भी ऐसे ही होगा। उन्होंने कहा कि हरियाणा में गन्ना किसानों को 14 दिन में भुगतान हो रहा है। 

      उप्र में भाजपा की सरकार बनने पर गन्ना किसानों की समस्या समाप्त होगी। कहा कि उप्र से बड़े पैमाने पर पापुलर की लकड़ी हरियाणा जाती है। यदि किसानों को कम रेट मिल रहा है तो इसके लिए उनकी सरकार नहीं बल्कि औद्योगिक इकाइयां जिम्मेदार है। यदि उप्र में इस लकड़ी बेस इकाइयां स्थापित हो तो किसानों को प्रोत्साहन मिलेगा पर उप्र सरकार ने ऐसा नहीं किया।

     parivartannjp

केशव मौर्या ने क्या कहा ?

  असम की तर्ज पर फतह का गणित बैठा रही भाजपा को पूर्ण बहुमत की उम्मीद है। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य को 403 में से 300 सीटों पर भाजपा की जीत निश्चित दिखाई दे रही है। बातचीत में प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि लक्ष्य 265 की नहीं अब लक्ष्य 300 की बात करो। इस बार चाहे अखिलेश यादव, मायावती व राहुल गांधी भले ही एक रथ पर सवार हो जाएं, उप्र में इसका असर पडऩे वाला नही है। लोगों ने इस बार भाजपा की सरकार बनाने का मन बना लिया है। शाकंभरी देवी में परिवर्तन यात्रा रथ संग पूजा-अर्चना करने के बाद मौर्य ने सर्किट हाउस पर पत्रकारों से बातचीत में कहा कि अखिलेश यादव की याद कुशासन व भ्रष्टाचार देने वाले मुख्यमंत्री के रूप में की जाएगी। 

   भाजपा की परिवर्तन यात्रा से उप्र में बहुत बड़ा परिवर्तन होगा और 2017 में कमल ही खिलेगा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हम लोग एक जाति विशेष की राजनीति नहीं करते। सब जातियों को साथ लेकर चलते हैं। जो चेहरे आपको दिखाई दे रहे हैं, वह दागदार हैं। चाहे मायवती का चेहरा हो या अखिलेश यादव का. समाजवादी पार्टी और अखिलेश की सरकार को जनता ने नकार दिया है। इस बार भाजपा की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा नेतृत्व की जनता में लोकप्रियता तथा संगठन की ताकत से घबराये दल महागठबंधन तथा गठबंधन के गुणा भाग में लगे है। जैस-जैसे 2017 नजदीक आ रहा है भाजपा कार्यकर्ताओं और संगठनों की ताकत को देखकर विरोधी दलों की धड़कने बढ गई है।

bjp-parivartan

महागठबंधन पर चुटकी 

महागठबंधन की कसरत में लगे सपा अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव से भाजपा अध्यक्ष ने सवाल पूछा कि महागठबंधन सपा के किस गुट से करने जा रहे है अखिलेश यादव या शिवपाल गुट? उन्होंने कहा कि उप्र में विकास मुद्दा रहेगा। राम मंदिर आस्था का विषय है। देश में बाकी जगहों के विकास के साथ हम अयोध्या का विकास कर रहे हैं। अयोध्या का विकास और राम मंदिर ये दो अलग-अलग विषय हैं। मुख्यमंत्री पद के चेहरे के के संबंध में केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि संसदीय बोर्ड इसका फैसला करेगा कि चुनाव से पहले मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार होगा या बाद में।

05_11_2016-wa0039

 

अगली परिवर्तन यात्रा:

इसी तरह दूसरी परिवर्तन यात्रा 6 नवम्बर से झांसी से शुरू होगी। इस यात्रा के शुभारम्भ समारोह में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह, केन्द्रीय मंत्री व झांसी की सांसद उमाभारती, कलराज मिश्र, ओम प्रकाश माथुर, प्रदेश प्रभारी ओम प्रकाश माथुर, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डा.दिनेश शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य तथा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो.एस.पी.सिंह बघेल भी मौजूद रहेंगे।

यह परिवर्तन 6 से लेकर 8 नवम्बर तक बुन्देलखण्ड क्षेत्र में घूमेगी। सोनभद्र और बलिया से भी निकलेगी परिवर्तन यात्रा। तीसरी परिवर्तन यात्रा 8 नवम्बर को सोनभद्र तथा आखिरी व चौथी परिवर्तन 9 नवम्बर को बलिया से शुरू होगी। ये सभी परिवर्तन यात्राएं प्रदेश में 17 किलोमीटर का मार्ग तय करेंगी। परिवर्तन यात्राओं से बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को जोड़ा जाएगा। इसके साथ ही 10 हजार से अधिक कार्यकर्ता परिवर्तन सारथी के रूप में गांवों में चौपाल लगाने का काम करेंगे।

भाजपा इन परिवर्तन यात्राओं के जरिए 17 हजार किलोमीटर का सफर तय करेगी। चार हिस्सों में यात्राओं में 36 बड़ी सभाएं आयोजित की जाएंगी। इन सभी यात्राओं का समापन 24 दिसम्बर को लखनऊ में होगा। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 6 बड़ी रैलियां भी करेंगे। कार्यक्रम के मुताबिक यूपी के 75 जिलों में 4450 स्वागत कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। 2017 में यूपी चुनाव में बीजेपी का नारा ‘पूर्ण बहुमत, सम्पूर्ण विकास, बीजेपी पर है विश्वास’ रहनेवाला है।

परिवर्तन यात्राओं से बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को जोड़ा जाएगा। इसके साथ ही 10 हजार से अधिक कार्यकर्ता परिवर्तन सारथी के रूप में गांवों में चौपाल लगाने का काम करेंगे। महीने के आखिरी रविवार को आकाशवाणी पर ‘मन की बात’ कार्यक्रम करने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब ‘युवाओं के मन की बात’ शुरू करने वाले हैं।जानकारी के मुताबिक पीएम मोदी उत्तर प्रदेश और दूसरे चुनावी राज्यों से इसकी शुरुआत कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published.