Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

सपा के मुख्यमंत्री का जो चेहरा है वह अपराध, भ्रष्टाचार व दंगों की आड़ में छिप गया है-मायावती

Lakhimpur/Dev Srivastava: प्रदेश में यदि भाजपा सरकार आती है तो आरएसएस के एजेंडे के नीचे आरक्षण को या तो खत्म कर दिया जाएगा या फिर प्रभावहीन कर दिया जाएगा। वहीं अल्पसंख्यक समाज का जीना मुहाल हो जाएगा। इसलिए जरूरी है कि कानून व्यवस्था व शांति कायम करने के लिए बसपा की पूर्णबहुमत सरकार बनाई जाए। यह बात बसपा सुप्रीमों मायावती ने स्थानीय जीआईसी में आयोजित जनसभा को सम्बोधित करते हुए कही। 

DJLIZY

सपा के मुख्यमंत्री का जो चेहरा है वह अपराध, भ्रष्टाचार व दंगों की आड़ में छिप गया है

  • बसपा सुप्रीमों मायावती ने कहा कि प्रदेश में सपा के पांच और केंद्र में भाजपा के पौने तीन वर्षों के कार्यकाल में गलत नीतियों व क्रियाकलापों के कारण प्रदेश की 22 करोड़ की जनता में जबरदस्त आक्रोष व नाराजगी है।
  • सपा के मुख्यमंत्री का जो चेहरा है वह अपराध, भ्रष्टाचार व दंगों की आड़ में छिप गया है।
  • प्रदेश में लगभग 37 वर्षों तक व देश में 54 वर्षों तक राज करने वाली कांग्रेस पार्टी को जनता न केवल देश से बल्कि कई प्रदेशों से हटा दिया है। ऐसी पार्टी से सपा ने गठबंधन किया है।
  • सपा के शासनकाल में पूरा प्रदेश साम्प्रदायिक दंगों व अराजगता की आग में जलता रहा। चोरी, डकैती, लूटमार, फिरौती, हत्या, अपहरण, बलात्कार, गुंडा टैक्स व जमीनों पर अवैध कब्जों का ग्राफ बढ़ा।
  • मुजफ्फरनगर में ही पांच सौ छोटे-बड़े दंगे व तनाव हुए। दादरी की दर्दनाकघटी। मथुरा में खूनी संघर्ष हुआ जिसमें एक पुलिस कर्मी को मौत के घाट उतारा गया। 

पुत्र मोह में शिवपाल यादव किया अपमान किया

  • मायावती ने आगे कहा कि अखिलेश-शिवपाल विवाद को लेकर कहा कि सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव ने अपने पुत्र मोह की वजह से शिवपाल यादव का जगह-जगह जनता के सामने अपमान किया है।
  • अब शिवपाल व उनके परिवार के लोग अंदर ही अंदर अखिलेश व इनके खेमें के लोगों को जरूर नुकसान पहुंचाएंगे।
  • सपा के दोनों खेमें एक-दूसरे के उम्मीदवारों को हराने की कोशिश करेंगे। 

प्रधान मंत्री पर किया हमला

  • प्रधानमंत्री पर हमला बोलते हुए कहा कि 2014 के आम चुनाव में उन्होंने जनहित के तमाम वादे किए थे। मुख्य वादा गरीबों और किसानों के लिए था।
  • मोदी ने कहा था कि सौ दिन में देश-विदेश में जमा कालाधन लाया जाएगा और गरीबों के 15 से 20 लाख रुपए उनके खाते में दे दिए जाएंगे। अब प्रदेश में उनका चुनावी वादा है कि कर्ज में डूबे किसानों का कर्जा माफ कर दिया जाएगा।
  • जनता का ध्यान बांटने के लिए किस्म-किस्म की नाटकबाजी की है।
      नोटबंदी पर कहा कि तीन महीने पहले देश में कालाधन व भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने की आड़ में और देशहित में जोड़कर पूरे देश में अचानक 500 व 1000 के नोटों पर पाबंदी लगाने का फैसला लिया गया।
  • जिसकी मार से गरीब, मजदूर, किसान, मेहनतकश व मध्यमवर्गीय लोग उबर नहीं पा रहे। ।

दलितों को आरक्षण बंद होने व मुस्लिमों को दिखाया भाजपा का खौफ

  • मायावती ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने हीन मानसिकता के चलते देश के दलितों, आदिवासियों व पिछड़ों का शोषण व उत्पीडऩ किया और लगातार जारी है।
  • अब ये सरकार भाजपा अथक प्रयास के संविधान में मिले आरक्षण व अन्य कानूनी अधिकारों को आरएसएस एजेंडे की आड़ में खत्म करने की कोशिश में लगी है। सरकार नौकरियों में मिले पदोन्नति में दुष्प्रभाव ही बनाया है।
  • भाजपा सरकार में अल्पसंख्यक के साथ सौतेला व पक्षपात का रवैय्या अख्तियार किया गया। अल्पसंख्यक का दर्जा, मुसिलम पर्सनल ला बोर्ड व तीन तलाक में दखल की कोशिश अति चिंताजनक बात है।

पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को भी लुभाया

  • मायावती ने कहा कि पुलिस व प्रशासन के सभी छोटे-बड़े अधिकारियों को चुस्त-दुरुस्त किया जाएगा।अधिकारियों की जायज समस्याओं को दूर किया जाएगा।
  • पुलिस कर्मियों को और अन्य विभागों के अधिकारियों से कहा कि विपक्षी बसपा सरकार में पदोन्नति न होने की भ्रांति फैलाते हैं। यह सरासर गलत है। इस बार सरकार बनेगी तो पुलिस व अन्य विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों की पदोन्नति की जाएगी।
  • पुलिस कर्मियों के तबादले की पुरानी स्कीम खत्म की जाएगी और नकदीकरण की व्यवसथा बहाल होगी।
  • शादीशुदा महिलाओं की तैनाती उनके पति के तैनाती वाले स्थान पर की जाएगी।
  • वहीं गैर शादीशुदा युवतियों की पोस्टिंग स्थाई निवास के करीब होगी।
  • बीटीसी व शिक्षामित्रों की समस्याओं का हर हाल में समाधान होगा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published.