Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

15 अगस्त से एयर इंडिया दिल्ली से स्टॉकहोम पर होगी सीधी उड़ान

942442ca1f8696ec5710a5208090c497नई दिल्ली : एयर इंडिया अगस्त से दिल्ली-स्टॉकहोम मार्ग पर सीधी उड़ान शुरू करेगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह उड़ान 15 अगस्त से शुरू होगी और इसका परिचालन सप्ताह में तीन दिन – बुधवार, शुक्रवार और रविवार को – किया जाएगा। इस मार्ग पर वह बोइंग के बी787 ड्रीमलाइनर विमानों का इस्तेमाल करेगी।

ये उड़ान करीब आठ घंटे की होगी। दिल्ली से विमान दोपहर बाद दो बजे रवाना होगा और स्थानीय समयानुसार शाम 6.20 बजे स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम पहुंचेगा। वहां से स्थानीय समयानुसार रात 09 बजे प्रस्थान कर अगली सुबह वह दिल्ली वापस आएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.