Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

बीजेपी वाले 2 साल से देश को योगा सिखा रहे है, इस बार जनता इन्हें उल्टासन सिखाएगी:अखिलेश यादव

Lakhimpur/Dev Srivastava:विधान सभा चुनाव के लिए अपनी दूसरी जनसभा करने के लिए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव बुधवार को लखीमपुर पहुंचे। जहां उन्होंने तीन जनसभाएं की। उनका उड़नखटोला सबसे पहले धौरहरा मे उतरा। वहां उपस्थित कार्यकर्ताओं का शुक्रियादा किया। जनता को संबोधित करते हुए उन्होंने प्रदेश के विधान सभा चुनाव को देश का चुनाव बताया। उन्होंने जनता से मतदान करने की अपील की और कहा की इस बार फिर प्रदेश में सपा की बहुमत की सरकार बनेगी। कांग्रेस के हाथ के साथ बढ़ेगी साइकिल की रफ्तार 

अखिलेश यादव ने कांग्रेस के साथ हुए गठबंधन को सही बताया। उन्होंने कहा इस बार हाथ के साथ साइकिल और तेज़ चलेगी। पार्टी के बखान करते हुए उन्होंने कहा यूपी की सरकार ने शहीदों को 25-25 लाख का मुआवज़ा दिया है। वहीँ समाजवादी पेंशन से 55 लाख महिलाओं का फ़ायदा हुआ है। शहर हो या गांव हमने जरूरतमंदों के लिए एमबुलेंस सेवा मुहैया कराई। आज हर गली मोहल्ले में एमबुलेंस पहुंच रही है। उन्होंने कहा यह सरकार गरीबों की सरकार है, गरीबों का विकास भी हो रहा है। समाजवादी व्यवस्था से और भी तरक्की और विकास होगा। 
lkmpur

 नोट बंदी से हुआ है नुकसान

अखिलेश यादव ने विरोधियों पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि बीजेपी की सरकार ने देश को पीछे किया है। अच्छे दिन आने वाले थे, लेकिन अभी कहीं भी अच्छे दिन नज़र नहीं आ रहे हैं। नोटबंदी को गलत साबित करते हुए अखिलेश ने कहा की नोटबंदी से सबसे जनता नुकसान आम जनता को हुआ है। लाइन में लगने से लोगों की मौत हुई है। 

सीएम ने कहा

  1. बहुत चमत्कारी पार्टी है bjp
  2. पत्थर वाली सरकार की कोई उपलब्धि नहीं है
  3. बैठा हाथी बैठा ही रहा खड़ा हाथी खड़ा ही रहा
  4. नोट बंदी से भ्रष्टाचार देश में घटा नहीं बल्कि और बढ़ा है
  5. सर्जिकल स्ट्राइक के नाम पर देश को गुमराह किया गया
  6. शहीद सैनिको के परिवारों का ख्याल नही रखा गया
  7.  हमने शहीदों के परिवारों को 25-25 लाख की मदद की
  8. बीजेपी वाले 2 साल से देश को योगा सिखा रहे है, इस बार जनता इन्हें *उल्टासन*  सिखाएगी
  9. हमने पुलिस में सुधार किया डायल हंड्रेड लाए
  10. पहले साइकिल अकेली थी अब हाथ का साथ मिल गया है तो और तेज चलेगी

Leave a Reply

Your email address will not be published.