Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

धनतेरस विशेष:जानें क्या है शुभ मुहूर्त

   मुहूर्त

प्रदोष मुहूर्त
17:38 – 20:13
धनतेरस पूजन मुहूर्त
17:38 – 18:22

 धनतेरस के दिन निम्नलिखित मंत्र से भगवान कुबेर की पूजा करें:

ॐ यक्षाय कुबेराय वैश्रवणाय धनधान्याधिपतये। 

धनधान्यसमृद्धिं मे देहि दापय स्वाहा॥

21_10_2014-dhanteras20

धन प्राप्ति के लिए कुबेर मंत्र:

ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं श्रीं क्लीं वित्तेश्वराय नमः॥

कुबेर अष्टलक्ष्मी मंत्र:

ॐ ह्रीं श्रीं क्रीं श्रीं कुबेराय अष्ट-लक्ष्मी मम गृहे धनं पुरय पुरय नमः॥

       धनतेरस शब्द दो शब्दों ‘धन’ और ‘तेरस’ से मिलकर बना है। जिसका अर्थ क्रमशः ‘धन’ और ‘तेरस’ मतलब तेरह होता है। धनतेरस की पूजा दिवाली से 2 दिन पूर्व की जाती है और इस दिन भगवान कुबेर की पूजा करने का विधान है। क़ारोबारी वर्ग में धनतेरस के दिन विशेष तौर पर पूजा-अर्चना करते हैं। आज के दिन सोने, चांदी, हीरे और अन्य धातु के सामान ख़रीदना बेहद ही शुभ माना गया है। हिन्दू मान्यताओं के अनुसार कुबेर को पालनकर्ता कहा गया है। उन्हें ब्रह्माण्ड में सबसे धनी देवता की उपाधी दी गई है। कुबेर को दानवों का देवता भी कहा गया है।

ऐसी मान्यता है कि भगवान कुबेर ने भगवान वेंकेटेश्वर का विवाह पद्मावती से कराने के लिए धन दिया था। इसी मान्यता के अनुसार लोग तिरूपती मंदिर के वेंकेटेश्वर दान पात्र में दान डालते हैं, ताकि कुबेर के ऋण से उन्हें मुक्ति मिल सके। भारत में धनतरेस का त्यौहार बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। आज के दिन ख़रीदे गए धातु के सामान, गहने, बर्तन, इत्यादि की पूजा दिवाली के दिन लक्ष्मी पूजा के साथ ही की जाती है। धनतेरस के दिन सच्चे मन से भगवान कुबेर की पूजा करने वालों के घर में पूरे साल किसी प्रकार की कोई कमी नहीं होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.