Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

12 जून: दैनिक राशिफल से जाने कैसा होगा आपका दिन

1.) मेष – यात्रा की योजना बनेगी। वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। आई टी और बैंकिंग फील्ड के लोग सफल रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। हेल्थ से परेशानी हो सकती है। लाल रंग शुभ है। हनुमान जी का ध्यान करते रहें।

2.) वृष – प्रोन्नति की दिशा में बढ़ेंगे। व्यवसाय में सफलता से प्रसन्न रहेंगे। छात्र सफल रहेंगे। आज धन का आगमन है। लाल रग शुभ है। स्वास्थ्य से कष्ट मिल सकता है। बहते जल में नारियल प्रवाहित करें।

3.) मिथुन – धन आगमन की संभावना रहेगी। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा है। कोई रुका कार्य पूर्ण होगा। प्यार भरा वैवाहिक जीवन आपको प्रसन्न रखेगा। हेल्थ अच्छी रहेगी। नीला रंग शुभ है। गाय को केला खिलाएं।

4.) कर्क – आज का दिन संघर्ष पूर्ण रहेगा। एम बी ए और बी टेक के छात्रों को सफलता की प्राप्ति होगी। आईटी और मीडिया से सम्बद्ध जातकों के लिए आज का दिन भाग्यवृद्धि कारक है। धन के व्यय की संभावना रहेगी। दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा। स्वास्थ्य सुख बेहतर  रहेगा। शिव उपासना करें। पीला रंग शुभ है।

5.) सिंह – मीडिया और आईटी फील्ड  के जातक सफलता की प्राप्ति करेंगे। धन की प्राप्ति हो सकती है। आपका प्यार भरा रोमांटिक अंदाज दाम्पत्य जीवन को नव तरंग से भर देगा। पीला रंग शुभ है। हेल्थ अच्छी रहेगी। गरीबों में वस्त्रों का दान करें।

6.) कन्या – धन का आगमन हो सकता है। आई टी और मैनेजमेंट फील्ड के लोग आज संघर्ष के बाद ही कार्य पूर्ण कर पाएंगे। जॉब में प्रोन्नति के मार्ग में आने वाली बाधाएं समाप्त होंगी। हरा रंग शुभ है। स्वास्थ्य सुख में समस्याएं आती रहेंगी। श्री हनुमान जी का ध्यान करते रहें।

7.) तुला – व्यवसाय से सम्बद्ध जातक सफल रहेंगे। लव लाइफ सफल रहेगी। दाम्पत्य जीवन में खुशहाली रहेगी। नेत्र विकार से कष्ट संभव रहेगा। हरा रंग समृद्धि कारक है।

8.) वृश्चिक – जाँब में सफलता मिलेगी। प्रेम भरा दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। आज धन के आगमन से प्रसन्न रहेंगे। दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा। शुगर के रोगी सावधानी बरतें। पीला रंग प्रगतिकारक है।

9.) धनु – बहुत दिनों से रुके कार्य के पूर्ण होने से मन हर्षित रहेगा। वैवाहिक जीवन आनंदमय रहेगा। पीला रंग शुभ है। हेल्थ से परेशानी रहेगी। बहते जल में तांबे की कोई छोटी वस्तु प्रवाहित करें।

10.) मकर – आईटी और मीडिया के जॉब में संघर्ष रहेगा। किसी विवाद से दूर रहने का समय है। लव लाइफ बेहतर रहेगी। हरा रंग शुभ है। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। उड़द का दान करें। हनुमान जी की पूजा करें।

11.) कुंभ – व्यवसाय में आय प्राप्ति के नए स्रोत बन सकते हैं। धन की प्राप्ति की संभावना रहेगी। छात्र सफलता की प्राप्ति करेंगे। लव लाइफ शानदार रहेगी। सफेद आज का आपका शुभ रंग है। हेल्थ अच्छी नहीं रहेगी। हनुमान जी की पूजा करें।

12.) मीन – आज का दिन बहुत सफल रहेगा। छात्र नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। शुगर से प्रभावित लोग सावधानी बरतें। जीवन साथी के हेल्थ से चिंतित रहेंगे। स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतें। पीला रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्त्रनाम का पाठ करें।