Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

‎7 जनवरी को लखीमपुर के युवा दिल्ली में करेंगे विकास विषयक संगोष्ठी

Lakhimpur/Dev Srivastava: क्षेत्रफल की दृष्टि से उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े जिले की संस्कृति व सांस्कृतिक धरोहरों को अन्तर्राष्ट्रीय पटल पर पहचान दिलाने को लेकर राष्ट्रीय राजधानी परिक्षेत्र में रह रहे लखीमपुर के युवाओं ने दिल्ली मे  7 जनवरी को एक संगोष्ठी का आयोजन किया है।
     उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से लगभग सवा सौ किलोमीटर दूर 3680 वर्गकिलोमीटर में हरियाली की प्राकृतिक छठा बिखेरता यह जिला लखीमपुर ऐतिहासिक रूप से सूबे का सबसे महत्वपूर्ण जिला माना जाता है।यहाँ की माटी ने आजादी से अब तक देशभक्ति में योगदान दे तमाम उदहारण दिए हैं।
    संगोष्ठी को सफल बनाने को लेकर लखीमपुर – दिल्ली युवाओं में प्रमुख रूप से विवेक श्रीवास्तव, हिमांशु तिवारी, मंगेश त्रिवेदी , अंकित शुक्ला, गगन मेहरोत्रा, अनुराग पाण्डेय, शेखर शुक्ला, विराग शुक्ला, रोहित बधावन आदि गत पखवारे से प्रयासरत है।लखीमपुर निवासी श्री विवेक ने दिल्ली क्षेत्र में रह रहे लखीमपुर निवासियों से अपील की है कि संगोष्ठी में बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले, इसकी औपचारिकता के लिए 9910061259 मोब. न. जारी किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.