Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

Gonda: दो किशोरियों की एक साथ लाश मिलने से जिले में हडकंप

Gonda/Saneesh Srivastava: गोण्डा जिले में आज दो किशोरियों की एक साथ लाश मिलने से हड़कंप मच गया। किशोरियों की हत्या धारदार हथियार से गला काट कर की गई। दोनों किशोरियों की लाशें जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र के इस्माईलपुर गांव के पास बहराइच इलाहाबाद स्टेट हाईवे पर मिली।
murder
घटना की सूचना पुलिस मुख्यालय मिलते ही जिले के तेज़ तर्रार एसपी सुधीर कुमार सिंह आनन् फानन में मौके पर पहुँचे ।

दुराचार की आशंका 

उनके साथ फोरेंसिक टीम व डॉग स्क्वायड टीम भी मौके पर पहुच घटना के तह तक जाने में जुट गई।काफी प्रयास के बाद भी लाशों की शिनाख़्त नहीं हो पाई। कयास यह भी लागया जा रहा है कि किशोरियों के डबल मर्डर के इस सनसनीखेज काण्ड में किशोरियों की हत्या से पहले दुराचार भी किया गया होगा। हालांकि लाशें अकड़ चुकी थी, जिससे यह भी अंदाज़ा लगाया जा रहा है कि इन किशोरियों की हत्या कई घंटे पहले व कही दूर करके लाशें यहाँ ठिकाने लगाई गई है।

प्रदेश में लड़कियां सुरक्षित नहीं,सरकार अपना पारिवारिक झगड़ा निपटाने में जुटी 

किशोरियों के इस सामूहिक दुर्दान्त हत्याकांड ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की सपा सरकार के महिलाओं की सुरक्षा के दावों की एक बार फिर से धज्जियाँ उड़ा दी हैं। इस मर्डर मिस्ट्री ने यह भी सिद्ध कर दिया की वास्तव में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के शासन पर अपराधियों, बालात्कारियों व हत्यारों का शिकंजा हावी है। वहीँ प्रदेश में अखिलेश सरकार अभी अपना पारिवारिक झगड़ा निपटाने में जुटी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published.