Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

होली खेलने से पहले जरूरी है बाल धोना, इन बातों का भी रखें ध्यान

रंगों का त्यौहार यानी होली में अब बस कुछ ही दिन बचे हैं। लोगों ने इसकी तैयारी शुरू भी कर दी है लेकिन कुछ लोग त्वचा खराब होने के डर से होली आने पर घर में छिपकर बैठ जाते हैं। अगर आपके साथ भी कुछ ऐसा है तो घबराइए नहीं, आज हम कुछ ऐसे टिप्स जानेंगे जिन्हें आजमाकर आप बिना डरे होली का मजा उठा पाएंगे। 
 

beauty-tips_1488955568– होली खेलने से पहले शरीर पर अच्छी तरह से सरसों का तल मल लें। इससे रंग हटाते समय आपको ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ेगी।
 

– होली से पहले लोग बाल धोने से बचते हैं। वे सोचते हैं कि होली खेलने के बाद एक ही बार बाल धो लिए जाएंगे। लेकिन बता दें कि गंदे बालों में रंग लगने से बाल और भी ज्यादा गंदे हो जाएंगे। साथ ही रंग भी आसानी से नहीं हटता। इसलिए बालों को धोकर और तेल लगाकर ही होली खेलनी चाहिए।
 

– आंखों को रंगों से बचाने के लिए चश्मा लगाकर होली खेलें। इससे आपकी आंखें सुरक्षित रहेंगी।
 

– हो सके तो बाजार में मिलने वाले रंगों से होली खेलने से बचें। इसके लिए आप घर ही हर्बल रंग बना सकते हैं। ये बाजारी रंगों की तरह आपकी त्वचा को नुकसान नहीं पहुंचाते।
 

– होली खेलते समय ऐसे कपड़े पहने जिनमें आप कंफर्टेबल महसूस करें। तंग कपड़ों में आप होली का अच्छे से मजा नहीं ले पाएंगे।
 

– बाहर धूप में होली खेल रहे हैं तो चेहरे पर सनस्क्रीन लोशन लगाना ना भूलें। ये आपके लिए फायदेमंद होगा।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published.