Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

होली के बाद उग्र होगा जाटों का आंदोलन

jat-andolanनईदिल्ली। जाट आरक्षण की मांग को लेकर प्रदर्शन पर आमादा हो गए हैं। एक ओर जहां दिल्ली के जंतर मंतर पर जाटों ने जमकर प्रदर्शन किया वहीं दूसरी ओर जाट आरक्षण की मांग कर रहे थे। जाटों ने केंद्र सरकार पर अपना किया हुआ वादा न निभाने का आरोप लगाया है।

जाटों का कहना है कि सरकार ने जाटों के लिए आरक्षण की बात कही थी लेकिन आरक्षण को लेकर उन्होंने कुछ भी नहीं किया। अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के नेता यशपाल मलिक द्वारा कहा गया कि जाटों का आंदोलन आने वाले समय में और उग्र हो जाएगा।

हालात ये होंगे कि आवश्यक वस्तुओं के परिवहन को भी जाट दिल्ली में बंद कर देंगे। एनसीआर और अन्य क्षेत्र के लिए तो वाॅटर सप्लाय भी बंद कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि जाट होली के बाद आंदोलन करेंगे। गुरूवार को जो आंदोलन किया गया था वह एक चेतावनी था मगर यदि सरकार ने मांगे नहीं मानी तो फिर अनिश्चितकाल के लिए दिल्ली को विभिन्न वस्तुओं की सप्लाय से बेहाल कर दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published.