Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

हिचकी आने पर हो जाते हैं परेशान? आजमाएं ये उपाय और देखें कमाल

home-remedy_1487232846हिचकी आने पर कहा जाता है कि कोई याद कर रहा है इसलिए कई लोग इस पर ध्यान नहीं देते। लेकिन अगर हिचकी बिगड़ जाए और आप इससे परेशान होने लगें तो इसे रोकने के नुस्खे जरूर आजमाएंगे। तो आइए जानते हैं इन नुस्खों के बारे में जिन्हें आजमाकर आप चुटकियों में हिचकी रोक सकते हैं।
 

– हिचकी शुरू होते ही एक चम्मच चीनी या मिश्री का टुकड़ा मुंह में रखें। ऐसा करने से हिचकी तुरंत रुक जाती है।
 

– पानी हिचकी रोकने का एकदम आसान तरीका है। इसके लिए पानी का एक बड़ा घूंट लें और कुछ सेकेंड के लिए मुंह में रखें और फिर पी जाएं। ऐसा करने से हिचकी रुक जाती है।
 

– हिचकी शुरू होते ही गहरी सांस लें और हवा को सीधे शरीर में प्रवेश होने दें। कुछ सेकेंड तक सांस रोकें, फिर छोड़ें। इससे हिचकी बंद हो जाएगी। 
 

– हिचकी को लेकर कई शोध भी हुए हैं जिनमें सामने आया है कि ध्यान भटकाने से भी हिचकी रुक सकती है। अचानक कोई पुरानी बात को याद करने लगें या अगर आपको कोई हैरानी वाली बात बता दे तो हिचकी रुक जाती है।
 

– जैसी ही हिचकी आए तो जीभ को जितना हो सके बाहर निकालें। ऐसा करने से गले का वह भाग खुल जाता है जो नाक के रास्ते और वोकल कॉर्ड को जोड़ता है। इससे हिचकी तुरंत रुक जाती है।
 

– हिचकी रोकने के लिए नींबू और शहद का नुस्खा आजमाएं। एक चम्मच नींबू के रस में थोड़ा शहद मिलाकर चाटने से हिचकी रुक जाती है।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published.