Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

स्किन की सभी परेशानियों को दूर करता है अंडा

अपने चेहरे पर निखार लाने के लिए लड़किया बहुत सारे तरीको को आज़माती है. पर कभी भी कोई भी तरीका काम में नहीं आता है. धूल-मिट्टी और बढ़ते हुए प्रदुषण के कारण आपकी त्वचा बेजान सी हो जाती है. पर आज हम आपको एक ऐसी चीज के बारे में बताने जा रहे है जिससे आपकी स्किन से जुडी सभी समस्याएँ दूर हो जाएगी. अंडा हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है. पर क्या आपको पता है की अंडा ब्यूटी के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है.

अंडे में भरपूर मात्रा  में प्रोटीन विटामिन ए, बी, डी और ई मौजूद होते है जो स्किन पर नैचुरल रूप से ग्लो लाने का काम करते है, और इसके लिए आपको ज्यादा मेहनत करने की भी ज़रूरत नहीं है आपको करना बस इतना है की अपने खाने में नियमित रूप से दो अंडो को शामिल करना है. ऐसा करने से आपके चेहरे का कम होता निखार वापिस आ सकता है. 

1- नियमित  रूप से  दो  अंडो  का  सेवन  करने  से  स्किन  अंदर  से   साफ हो जाती है. जिससे आपकी  स्किन  से  कील और पिम्पल्स की समस्या दूर हो जाती है.  

2- जिन लड़कियों की स्किन ऑयली है उनके  लिए  भी  रोज  दो  अंडो का सेवन  बहुत  फायदेमंद  होता  है. रोज़ाना  दो  अंडे  खाने  से  स्किन  के  आयल  सेल्स  कण्ट्रोल  में  रहते  है, अंडा बॉडी  से  आयल   को  सोखकर चेहरे  पर निकलने से रोकता है.