Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

सौगात:अयोध्या नगरी के नेशनल हाईवे से जुड़ेगा बलरामपुर

बलरामपुर/गोंडा:
प्राप्त जानकारी के अनुसार गोंडा से बलरामपुर बन रहे अखिलेश सरकार द्वारा बनाए गए स्टेट हाईवे को मंत्री नितिन गडकरी ने राष्ट्रीय राजमार्ग यानि नेशनल हाईवे का दर्जा दे दिया है| इस हाईवे को अयोध्या से नवाबगंज वाया कटरा गोंडा से बलरामपुर तक सड़क का निर्माण नेशनल हाईवे के प्रोजेक्ट दारा किया जाएगा |
आपको बताते चलें की अखिलेश सरकार ने गोंडा बलरामपुर सड़क का निर्माण स्टेट हाईवे के रूप में शुरू करा दिया था तथा लगभग 20 km स्टेट हाईवे का निर्माण हो गया था इसके बाद नई सरकार आने पर स्टेट हाईवे को राष्ट्रीय राजमार्ग में बदल दिया है जिस से जनता में खुशी की लहर दौड़ चुकी है|
Symbolic Image
                                       Symbolic Image

गोंडा-जरवल-फैजाबाद को जेड़ेगा NH

यह नेशनल हाइवे जरवल से गोण्डा  और फैजाबाद से गोण्डा होते हुए बलरामपुर तक होगा| पूर्व में जरवल से गोण्डा फोर लेन और गोण्डा से बलरामपुर टू लेंन का कार्य होगा बंद अब नेशनल हाइवे का होगा निर्माण,उक्त जानकारी जिलाधिकारी जे बी सिंह ने दी है।
इस नेशनल हाईवे के बन जाने से बलरामपुर से अयोध्या,लखनऊ और अन्य बड़े शहरों की दूरी काफी हद तक कम  होगी|

Leave a Reply

Your email address will not be published.