Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

सोशल मीडिया पर उड़ा गर्लफ्रेंड का मजाक तो बिग बॉस कंटेस्टेंट ने दी फैंस को धमकी

pjimage-18मुंबई :बिग बॉस कंटेस्टेंट रोहन मेहरा इन दिनों अमृतसर में अपनी फैमिली के साथ एन्जॉय कर रहे हैं। फैंस बिग बॉस के घर में रोहन और लोपामुद्रा की फ्रेंडशिप को लेकर बातें करते थें, लेकिन रोहन और टीवी एक्ट्रेस कांची सिंह का अफेयर है।

बिग बॉस के घर में जब रोहन नॉमिनेट हुए थे तब भी कांची ने उन्हें पूरा सपोर्ट किया था। हाल ही में रोहन ने कांची को थैंक्स कहते हुए इंस्टाग्राम पर एक फोटो पोस्ट की। इस फोटो से नाराज फैंस ने कांची सिंह का मजाक उड़ाना शुरू कर दिया।

रोहन के फैंस ने कांची की रिलेशनशिप को लेकर भी कई कमेंट्स किए। यहां तक कि कुछ फैंस ने तो यह तक कह दिया कि कांची रोहन का करियर बर्बाद कर रही हैं। इसी तरह का झगड़ा कुछ वक्त पहले लोपामुद्रा और रोहन के फैंस के बीच देखा गया था।

इस पूरे वाकये से अपसेट रोहन ने उनके और कांची के बारे में बुरा-भला कहने वाले कुछ फैंस को ब्लॉक कर दिया। रोहन ने फैंस पर नाराजगी जाहिर करते हुए कमेंट बॉक्स में लिखा- मुझे अपनी इमेज की फिक्र नहीं है

रोहन बोले कि, लोगों को कम से कम कांची की इमेज का तो ख्याल रखना चाहिए। अगर आप लोगों का व्यवहार इसी तरह रहा तो मैं जल्द ही अपना अकाउंट बंद कर दूंगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.