Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

सोनिया गांधी का दौरा रद्द, राहुल का बदला समय

लखनऊ। कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ने रायबरेली दौरा निरस्त हो गया है वहीं कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी 23 व 24 जनवरी को अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी जाएंगे। उनके कार्यक्रम में थोड़ा बदलाव किया गया है। अब वह बुधवार की सुबह 11 बजे की जगह 1:45 बजे अमेठी पहुंचेंगे। राहुल 23 जनवरी को लखनऊ एयरपोर्ट पर उतरेंगे और वहां से सीधे अमेठी रवाना हो जाएंगे। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी 23 जनवरी को सबसे पहले नहर कोठी स्थित शहीद स्मारक स्थल पहुंचेंगे और पुष्पांजलि अर्पित करेंगे, इसके बाद फुरसतगंज में ही उत्सव लीला लान में तिलोई विधानसभा के ग्राम प्रधानों के साथ बैठक करेंगे। इस दौरान उनका परैया नमकसार गांव का भ्रमण कार्यक्रम भी है।

इसके बाद वह गौरीगंज कलेक्ट्रेट पहुंचेंगे और यहां अधिवक्ता संघ के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। बाद में वह मुसाफिरखाना के धरौली गांव जाएंगे, जहां पूर्व ब्लाक प्रमुख के घर शोक संवेदना व्यक्त करेंगे। इसके बाद हलियापुर में राहुल गांधी का स्वागत कार्यक्रम है।