Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

सैफ ने किया खुलासा, आखिर क्यों रखा बेटे का नाम तैमूर…

बॉलीवुड हीरोइन करीना कपूर खान ने पिछले साल दिसंबर में एक बेटे को जन्म दिया। जन्म के बाद से ही सैफ और करीना का बेटा सोशल मीडिया का सरताज बना हुआ है और इसका मूल कारण उसका नाम है। जी हां आपको बता दें कि छोटे नवाब सैफ अली खान और उनकी पत्नी करीना कपूर खान ने अपने बेटे का नाम तैमूर रखा है। तैमूर नाम को लेकर सोशल मीडिया पर विवादों का सिलसिला जारी है। लेकिन अब पिता सैफ अली खान ने खुद इस बात पर से पर्दा उठाया है कि उन्होंने क्यों अपने बेटे का नाम तैमूर रखा है।s_1484743606

सैफ ने मुंबई मिरर से एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि जहां तक उनका मानना है सितारों को काफी प्रिविलेज मिलती है और हमारा देश विचारधारा के मामले में काफी बैलेंस्ड है। लोग फासिस्ट और राइट विंग होने की बात करते हैं और हम सबको इस बात का डर है। लेकिन सच यह है कि तैमूर को लेकर बेबुनियाद ड्रामा खड़ा किया गया है। 

उन्होंने कहा कि उन्हें इस मामले में कुछ भी कहने की जरूरत महसूस नहीं हुई क्योंकि कई लोगों ने इस मुद्दे पर समझदारी से अपनी बात रखी थी। कई लोग थे जिन्होंने उनके फैसले का साथ दिया और उन्हें महसूस कराया कि अपने बेटे का नाम अपनी मर्जी से रखने में कोई बुराई नहीं है।

सैफ ने बताया कि बेटे का नाम तैमूर रखने के पीछे उनकी मंशा किसी को तकलीफ पहुंचाने की बिल्कुल नहीं थी। उन्होंने बताया कि उन्हें और उनकी पत्नी को ये नाम और इसका अर्थ काफी पसंद आया। वो तुर्किश आक्रमणकारी तैमूर के बारे में अच्छे से जानते हैं।

उन्होंने कहा कि उनके बेटे का नाम तैमूर है जो एक ऐतिहासिक पर्सियन शब्द है जिसका अर्थ लोहा होता है। हालांकि उन्होंने मजाकिया लहजे में यह भी कहा कि शायद बेटे के नाम के साथ उन्हें एक डिस्क्लेमर भी दे देना था जैसे फिल्मों में देते हैं। इसका किसी भी जीवित या मृत व्यक्ति से मेल खाना मात्र एक संयोग माना जाएगा।
 
 
 
 
 

Leave a Reply

Your email address will not be published.