Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

सैक्स रैकट का भंडाफोड़, टूरिस्ट बंगले में चल रहा अनैतिक देहव्यापार

आगरा: आगरा के टूरिस्ट बंगले में चल रहे सैक्स रैकट का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बंगले पर छापेमारी कर अनैतिक देहव्यापार के मामले में 2 महिलाओं और 2 युवकों समेत कुल 4 लोग को गिरफ्तार किया है।

थाना हरीपर्वत की पुलिस ने बताया कि देर रात उन्हें एक टूरिस्ट बंगले में देहव्यापार की सूचना मिली थी। हमने तभी एक टीम बनाकर होटल पर रेड की, जिसमें होटल से अनैतिक देहव्यापार के मामले में 2 महिलाओं समेत 4 लोग को गिरफ्तार किया गया है। कमरे से कई आपत्तिजनक चींजे भी बरामद हुई हैं। पकड़ी गई लड़कियां मूलत: एक कानपुर तो दूसरी पश्चिम बंगाल की बताई जा रही है। वहीं मामले की दलाली कर रहा कमल नाम का व्यक्ति फरार है। फिलहाल पुलिस आरोपियों के खिलाफ मामला पंजीकृत कर बनती कार्रवाई कर रही है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published.