Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

सुनील ग्रोवर उतरे सोनू निगम के बचाव में

मुंबई: रोज सुबह लाउडस्पीकर पर होने वाली अज़ान को लेकर दिए गए अपने बयान से विवादों में घिरे गायक सोनू निगम को सुनील ग्रोवर का साथ मिला है|

सुनील ने कहा है कि सोनू किसी की भावनाएं आहत नहीं कर सकते| उन्होंने कहा, “मैं सोनू निगम को जानता हूं कि वो किसी भी धर्म की भावनाओं को कभी आहत नहीं करेंगे| वो सभी धर्मों का सम्मान करते हैं| हम उनकी बात का कोई अलग मतलब न निकालें और उस मुद्दे को धार्मिक मोड न दें|”

इस मुद्दे पर बॉलीवुड से लेकर राजनेताओं तक के बयान लगातार सुनने को मिल रहे हैं| सपा नेता आजम खान ने तो इशारों इशारों में सोनू निगम को देश छोड़ने की सलाह तक दे डाली थी|

ये कहा था आजम ने

आजम ने कहा कि जिनको अज़ान से परेशानी है| जिनको अज़ान पसंद नहीं है वो लोग देश छोड़कर ऐसे देश में चले जाएं जहां अज़ान की आवाज़ न आती हो| उन्होंने कहा कि ऐसे लोग नमाज के मामले से दूर रहें तो ज्यादा अच्छा है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.