Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

सीरिया से बच्ची का आखिरी संदेश, प्लीज मुझे बचा लो

गृहयुद्ध और आतंकवाद के जकड़े सीरिया के शहर अलेप्पो में रहने वाली 7 साल की बच्ची बाना और उनकी मां फातिमा ट्विटर पर एक जाना-पहचाना नाम हैं। बाना और फातिमा ट्विटर पर अलेप्पो और वहां के हालातों के बारे में ट्वीट कर जानकारी देती हैं। इस अकाउंट को फातिमा संभालती हैं और वे दोनों इसी ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करती हैं। अब बाना और फातिमा ने एक के बाद एक कई ट्वीट करके वहां हो रही भारी बमबारी और हवाई हमले की एक बेहद डरावनी तस्वीर दुनिया के सामने रखी है। उन्होंने लिखा, ‘हम भाग रहे हैं। भारी बमबारी में कई लोग मारे गए हैं। हम जिंदा रहने के लिए लड़ रहे हैं- फातिमा।’img_20161129061605

ट्विटर पर बाना के 1.4 लाख से ज्यादा फॉलोअर हैं। अलेप्पो पर लगातार की जा रही लगातार बमबारी की कई तस्वीरें और विडियोज भी उन्होंने पोस्ट किए हैं। इस सबके बीच वहां के लोगों की जिंदगी कितनी मुश्किल हो गई है, इसका अंदाजा इन ट्वीट्स से लग जाता है। 27 नवंबर को बाना की मां फातिमा ने लिखा, ‘आखिरी संदेश- अभी हमपर भारी बमबारी हो रही है। हम और जिंदा नहीं रह पाएंगे।
 जब हमारी मौत हो, तो उन 2 लाख लोगों के बारे में बात करते रहिएगा जो अब भी यहां फंसे हुए हैं। विदा- फातिमा।’ अलेप्पो में रूस के नेतृत्व में राष्ट्रपति बशर-अल असद की सेना विरोधी गुट के कब्जे वाले हिस्सों में जमकर सैन्य कार्रवाई कर रही है। बाना ने ट्वीट कर इस बमबारी के कारण हो रही बर्बादी और मौतों की खौफनाक तस्वीर पेश की है।
कई घंटे बाद 28 नवंबर को धूल से ढकी हुई बाना की एक तस्वीर को उनकी मां ने ट्विटर पर अपलोड किया और लिखा, ‘आज की रात के लिए हमारे पास कोई घर नहीं है। हमारे घर पर बम गिराया गया और अब वह बर्बाद होकर बस मलबा बच गया है। मैंने लोगों को मरते देखा और मैं भी तकरीबन मर ही गई थी। बाना #अलेप्पो।’ इसके अगले दिन एक और ट्वीट कर उन्होंने लिखा, ‘अभी हमपर भारी बमबारी हो रही है। हम जिंदगी और मौत के बीच में हैं। कृपया हमारे लिए दुआ करते रहिए। #अलेप्पो।’

Leave a Reply

Your email address will not be published.