Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

सीडीओ ने कहा समाज के अंतिम पायदान तक के व्यक्ति को मिले योजनाओं का लाभ

 देव श्रीवास्तव
मोहम्मदी-खीरी।
 
पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी के उपलक्ष्य में लखीमपुर विकास खंड परिसर में बुधवार को भव्य विकास खंड स्तरीय मेले और प्रदर्शनी का आयोजन हुआ। इस मेला/प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य सरकार की लाभकारी योजनाओं को समाज के अंतिम पायदान तक के व्यक्ति तक पहुंचाना है।
  • तीन दिवसीय मेले का शुभारम्भ मुख्य विकास अधिकारी अमित सिंह बसंल ने फीता काटकर किया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सीडीओं ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की विचारधारा थी कि हर गरीब के घर की रोशनी हो और खुशहाली आए।
  • इसी लक्ष्य की पूर्ति के उद्देश्य से यह कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं ताकि सभी को योजनाओं की जानकारी हो और पात्र लाभान्वित हो सके। यही सरकार की मंशा है।
  • उन्होंने कहा कि अंत्योदय मेला और प्रदर्शनी का एक उद्देश्य यह भी है कि आम जनता को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी मिले जिससे उन्हें योजनाओं का लाभ आसानी से मिल सके। 
03

सीडीओ ने किया 23 विभागों द्वारा लगाये स्टालों का अवलोकन

पं. दीन दयाल उपाध्याय की जन्मशताब्दी पर विकास खंड लखीमपुर में आयोजित मेला/प्रदर्शनी में सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग सहित 23 विभागों ने अपनी विभागीय योजनाओं से संबंधित स्टाल लगाये। जिसका उद्घाटन मुख्य विकास अधिकारी अमित सिंह बसंल ने किया। स्टालों में जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंध में विभिन्न प्रकार की जानकारियां जनता को दी गयी। इस अवसर पर सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा पंडित दीन दयाल उपाध्याय जी के जीवन दर्शन पर आधारित चित्रों की प्रदर्शनी लगाई गयी। प्रदर्शनी दर्शकों को सूचना विभाग द्वारा प्रकाशित शासन की 100 दिन की उपलब्धियां और पंडित दीन दयाल उपाध्याय के जीवन पर आधारित प्रचार साहित्य का वितरण किया गया। प्रदर्शनी में कृषि, महिला कल्याण, बाल विकास, चिकित्सा, वन, विकास, खादी ग्रामोद्योग, ई-गर्वनेंस, श्रम, राष्ट्रीय आजीविका मिशन, पंचायती राज विभाग, स्वास्थ्य विभाग सहित तमाम विभागों के स्टाल लोगों के आकर्षण का केन्द्र रही। वही स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित मेडिकल कैम्प में लोगों की काफी भीड उमड़ी। जिसमें लोगों ने चिकित्सीय परीक्षण कराकर औषधि प्राप्त की। 


ccccc

विजेताओं का किया पुरस्कृत

पं. दीनदयाल उपाध्याय की जन्मशताब्दी पर आयोजित विकास खंड स्तरीय प्रदर्शनी, मेले में चित्रकला और निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें चित्रकला प्रतियोगिता में काजल वर्मा उच्चतर प्राथमिक विद्यालय पिपरिया राजापुर प्रथम, बुशरा उच्च प्राथमिक विद्यालय राजापुर द्वितीय, अंजली शाक्य उच्च प्राथ्मिक विद्यालय भंसरिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी तरह निबंध प्रतियोगिता में अंजू देवी उच्च प्राथमिक विद्यालय छाउछ प्रथम, लक्ष्मी देवी उच्च प्राथमिक विद्यालय उदयपुर महेवा द्घितीय और अंजली गुप्ता कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। मुख्य विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक व जिला विकास अधिकारी ने उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान किये।
इस मौके पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. जावेद अहमद, परियोजना निदेशक, जिला विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह, खंड विकास अधिकारी विपिन कुमार चौधरी, जिला समाज कल्याण अधिकारी ओपी सिंह, सहायक श्रमायुक्त अखलाख अहमद, जिला सेवायोजन अधिकारी रत्नेश त्रिपाठी, सहायक निदेशक सूचना बीपी गौतम व अपर जिला सूचना अधिकारी दिव्या निगम सहित अधिकारी व आम जन मौजूद रहे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published.