Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

सिर्फ पांच मिनट की परफॉर्मेंस के लिए, प्रियंका ने मांगे इतने करोड़ रूपए…

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा काफी समय बाद हिंदी फिल्मों के गानों पर स्टेज परफॉर्मेंस करने वाली हैं। खबरों के अनुसार एक अवॉर्ड कार्यक्रम के आयोजक चाहते हैं कि चोपड़ा उनके यहां परफॉर्म करें लेकिन इस परफॉर्मेंस के लिए प्रियंका ने जो फीस मांगी उसे सुनकर सभी दंग रह गए। 

आपको बता दें कि पांच मिनट की परफॉर्मेंस के लिए प्रियंका ने 5 करोड़ रुपए की मांग की है यानि एक मिनट के एक करोड़ रूपए। प्रियंका इंटरनेशनल लेवल की स्टार बन चुकी हैं और इसी कारण उन्होंने अपनी फीस भी बढ़ा दी है। खबरों के अनुसार प्रियंका को लेकर लोगों में काफी क्रेज है और इसी कारण आयोजकों ने प्रियंका की इस बात को स्वीकार लिया है। 

आपको बता दें कि जी सिने अवॉर्ड्स 19 दिसंबर को होने वाला है और इस अवॉर्ड शो में प्रियंका अपनी परफॉर्म के लिए बिल्कुल तैयार हैं। वहीं प्रियंका के फैंस को भी उनकी इस दमदार परफॉर्मेंस का बेसब्री से इंतजार है।