Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

सिख समाज ने जिलाधिकारी को भेंट किया सरोपा

देव श्रीवास्तव
लखीमपुर-खीरी।  
श्री गुरूगोविन्द सिंह जी महाराज के 351 वां प्रकाश उत्सव पर जिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार सिंह हाथीपुर स्थिति गुरूद्धारा श्री गुरू सिंह सभा पहुंचे। जहां उन्हें सरोपा भेंट किया गया। 
इस मौके पर जिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार सिंह ने गुरू गोविन्द सिंह जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार पूर्वक जानकारी दी। उन्होनें कहा कि गुरू गोविन्द सिंह के त्याग बलिदान और देश के लिए समर्पण से प्रेरणा ले और उनके बताए रास्ते पर चले। उन्होनें कहा कि सिख समाज वीरता और मेहनत का पर्याय है। उन्होनें देश को समृद्ध बनाने में बड़ा योगदान दिया है। जिलाधिकारी ने सभी को प्रकाशपर्व की बधाई दी। इस मौके पर सरदार कुलवंत सिंह खैरा, इन्द्रपाल सिंह राना, सेवक सिंह अजमानी, मनमोहन सिंह भण्डारी, गुरूीमत सिंह जुनेजा समेत गणमान्य लोग मौजूद रहे।