लखनऊ |

  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ आज डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य व डॉ. दिनेश शर्मा ने सिख समाज के प्रतिनिधियों को संबोधित किया। राजभवन के सामने विश्वेसरैया हॉल में गुरू नानक देव के 550 वें प्रकाश पर्व को समर्पित सिख सम्मेलन को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्रनाथ पाण्डेय ने भी संबोधित किया।
  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हिंदू और सिख परिवार में कोई भेद नहीं है। उन्होंने कहा कि केसरिया सिख परंपरा का ध्वज है और यह ध्वज कोई कांग्रेसी, बसपाई और सपाई नहीं फहरा सकता। इसे लगाएगा तो कोई भाजपाई और हम जैसे लोग ही लगा सकते हैं। उन्होंने कहा हिंदू और सिख के बीच भेद डालने की कोशिश हो रही लेकिन जब भी कोई भेद डालने वाले सफल होंगे तो सिख अफगानिस्तान की तरह असुरक्षित हो जाएंगे। 
  • सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कश्मीर में जब तक हिंदू राज्य था तो हिंदू और सिख दोनों सुरक्षित थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आठ मेडिकल कॉलेज का निर्माण हो रहा है। इनमें से एक कोई एक संस्था गुरू नानक देव के नाम पर बनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि गुरु गोविंद सिंह और गुरू तेग बहादुर सिंह के नाम पर भी प्रदेश में कोई न कोई संस्था बनेगी।

  • उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि केंद्र में नरेंद्र मोदी और प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार बनाने में सिख समाज का बड़ा योगदान है। 
  • उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने कहा कि 1984 के दंगे के अपराधियों का दंड यही है कि वे जिंदगी में कभी सत्ता में वापस ना आ पाएं। 1984 के दंगों का बदला बुलेट से नहीं आपको बैलेट से लेना है।
  • लखनऊ गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी के राजेंद्र सिंह बग्गा ने औलख को कैबिनेट मंत्री बनाने की मांग की। 

  • भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडे ने कहा कि गुरू गोविंद सिंह ने देश के लिए अपने दो बेटों को दीवार में चुनवा दिया लेकिन आज के नेता अपने बेटों के लिए देश को बर्बाद करने में लगे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा तो मंदिर निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है। 
न्यूज़ सोर्स:दैनिक जागरण