Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

साहिबाबाद: जींस की फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 13 की मौत

गाजियाबाद: साहिबाबाद थाना क्षेत्र के शहिदनगर में जींस की फैक्ट्री में भीषण आग लगी। इस हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई जबकि कई लोग बुरी तरह से झुलस गए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। बचाव कार्य का काम भी जारी है।

santaclarafire
जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह यहां स्थित तीन मंजिला एक जींस की फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने की घटना का पता लगते ही एसएसपी, एसपी सिटी भी मौके पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि फैक्टरी में काम करने वाले ज्यादातर वर्कर बुलंदशहर और बरेली के रहने वाले थे।

बताया जा रहा है कि जब फैक्टरी में आग लगी तब फैक्टरी खुली थी। यहां पर रात-दिन की शिफ्ट में काम होता है। मौके पर हजारों लोगों की भीड़ जमा है। एसएसपी दीपक कुमार ने बताया कि  यह फैक्टरी रिजवान नाम के आदमी की थी। मामले की जांच की जा रही है। फैक्‍टरी के मालिक से पूछताछ की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.